जागरूक महिला ही सशक्त समाज की आधारशिला: मीनाक्षी स्वरूप

एसपी क्राइम द्वारा महिलाओं को दी गई सुरक्षा कानूनों और सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी, बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया

मुजफ्फरनगर। नवरात्रि सप्ताह के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखते हुए आयोजित मिशन शक्ति 5.0 का कार्यक्रम जागरूकता और प्रेरणा का सशक्त मंच बनकर उभरा, जहां महिलाओं को न केवल उनके अधिकारों की जानकारी दी गई, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया गया। मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत लक्ष्मण विहार स्थित राजवंशी सभा भवन में एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा और व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता को अपनाना ही सच्ची देशभक्तिः मीनाक्षी स्वरूप

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भरता, जागरूकता और अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। अपने संबोधन में मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि आज की महिला केवल परिवार की जिम्मेदारी नहीं निभा रही, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जागरूक और आत्मनिर्भर महिला ही सशक्त समाज की नींव रखती है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं, शिक्षा और आत्मरक्षा को अपनाएं तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए महिलाओं का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें:  रजबहे के पास बाइक से टकराकर पलटी कार, युवक की मौत

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए महिलाओं को सुरक्षा कानूनों, अधिकारों और विभिन्न सहायता सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में महिलाएं बिना झिझक पुलिस से संपर्क करें। साथ ही उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने आसपास की अन्य महिलाओं को भी जागरूक करें। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव, थाना प्रभारी बृजेश शर्मा और महिला थाना प्रभारी संगीता डागर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने महिलाओं से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के प्रति भरोसा दिलाया। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता अनीता राजवंशी और राजेंद्र प्रसाद गर्ग ने की, जबकि संचालन शलभ गुप्ता और गुंजन गर्ग द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया और ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

इसे भी पढ़ें:  जीवित अवस्था में फेंकी थी बच्चीः रामपुरी में शव मिलने के प्रकरण में मुकदमा दर्ज

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना आशीर्वाद समारोहराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में बच्चों ने जाना भारत का इतिहास

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  रजबहे के पास बाइक से टकराकर पलटी कार, युवक की मौतजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »