भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और पीडीए वर्ग पर अत्याचार बढ़ेः राम आसरे विश्वकर्मा

प्रेस वार्ता के दौरान सपा राष्ट्रीय सचिव ने सरकार पर किसानों, युवाओं और पिछड़े वर्गों की उपेक्षा का लगाया आरोप

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने शनिवार को महावीर चौक स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों के कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ी हैं, जबकि रोजगार और किसानों की आय दोगुनी करने के वादे पूरे नहीं हुए।

राम आसरे विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई के कारण आम जनता का जीवन कठिन हो गया है। कुटीर उद्योग और छोटे व्यवसाय बंद होने से गरीब एवं मजदूर वर्ग आर्थिक संकट और भुखमरी की स्थिति का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा भी धरातल पर सफल नहीं हो सका। सपा नेता ने प्रदेश में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों (पीडीए) पर अत्याचार बढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन वर्गों के लोगों के साथ हत्या, उत्पीड़न और महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में हुए कथित फर्जी एनकाउंटरों, बुलडोजर कार्रवाई और पुलिस हिरासत में मौतों का सबसे अधिक असर पीडीए समाज पर पड़ा है।

इसे भी पढ़ें:  लोकतंत्र की आवाज़ को दबा रही है भाजपा सरकारः हरेंद्र मलिक

उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा समाज के युवाओं और महिलाओं के खिलाफ भी अपराध की कई घटनाएं हुई हैं, लेकिन दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। उनका आरोप था कि सरकार के संरक्षण के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान विश्वकर्मा समाज के हित में शुरू की गई कई योजनाओं और सुविधाओं को भाजपा सरकार ने समाप्त कर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल योजना की भी आलोचना करते हुए कहा कि यह योजना समाज के युवाओं को उच्च शिक्षा और बड़े पदों की ओर अग्रसर करने के बजाय केवल पारंपरिक रोजगार तक सीमित करती है।

प्रेस वार्ता में उन्होंने सरकारी नौकरियों में आरक्षण व्यवस्था के पालन को लेकर भी सवाल उठाए। उनका आरोप था कि विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में आरक्षित वर्गों के पदों पर अनियमितताएं हुई हैं, जिससे पीडीए वर्ग के युवाओं को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं के निरस्त होने की घटनाओं को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। सपा नेता ने कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियों पर कार्य कर रही है, जिससे किसान, मजदूर, गरीब और युवा वर्ग प्रभावित हुआ है। उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे किसानों, गरीबों और पीडीए वर्ग के हितों को बेहतर संरक्षण मिल सकेगा। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, पूर्व मंत्री राजकुमार यादव, डॉ. मोनिका सिंह, युधिष्ठिर पहलवान, धर्मेन्द्र नीटू, इलम सिंह गुर्जर, बॉबी त्यागी, गोल्डी अहलावत, मौलना नजर मौहम्मद, राशिद मलिक सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में नहीं होगा पुराने वाहनों का नया पंजीकरण

गुटबाजी के सवाल पर तिलमिलाए नेताजी, बोले-यहां मीडिया को दूसरा काम नहीं

सपा कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान जनपद में अखिलेश यादव के मिशन 2027 के तहत पीडीए पंचायत करने आये राष्ट्रीय सचिव राम आसरे विश्वकर्मा से जब पार्टी में अंदरूनी गुटबाजी और नेताओं के अलग गुटों के बारे में सवार किया गया तो वो तिलमिला गए, उन्होंने सवाल का सीधा जवाब दिये बिना कहा कि यहां पर मीडिया के पास कोई दूसरा सवाल नहीं है क्या?, सपा में कोई गुटबाजी नहीं है, जब उनसे पूछा गया कि उनके साथ ही पूरा संगठन, जनप्रतिनिधि एक साथ एक मंच या एक पिक्चर में नहीं है, पार्टी में संगठनात्मक स्तर पर अनुशासन नहीं है तो वो गरम हो गये।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के सिपाही की गाजियाबाद में मौत

हमने हरेन्द्र मलिक को पीसी में नहीं बुलाया, और अचानक पहुंचे हरेन्द्र मलिक

सपा राष्ट्रीय सचिव राम आसरे विश्वकर्मा ने जनपद में सपा संगठन में गुटबाजी या नेताओं के अलग अलग गुटों के सवाल को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने ही सांसद हरेन्द्र मलिक और विधायक पंकज मलिक को प्रेस वार्ता में नहीं बुलाया, क्योंकि उनका चरथावल में कार्यक्रम लगा हुआ था। वो यह बात स्वीकार कर रही रहे थे कि अचानक काली थार में सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद हरेन्द्र मलिक सपा कार्यालय पर आ पहुंचे और प्रेस वार्ता में शामिल हुए।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-महिलाओं के सम्मान की खातिर रावण ने उठाई शिव की कांवड़राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में मानव कल्याण मंच का 30वां वार्षिक उत्सव, सेवा कार्यों से सजी संध्या

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर हादसाः अज्ञात वाहन ने दंपति को कुचला, पत्नी की मौतजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »