लोकतंत्र की आवाज़ को दबा रही है भाजपा सरकारः हरेंद्र मलिक

बरेली जा रहे सपा सांसदों को पुलिस ने यूपी बॉर्डर पर रोका, हरेंद्र मलिक ने कहा-तानाशाही पर उतरी योगी सरकार

मुजफ्फरनगर। आई लव मौहम्मद को लेकर जुमे के दिन बरेली में हुए बवाल के बाद पीड़ितों से मिलने के लिए जा रहे समाजवादी पार्टी के सांसदों के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को उत्तर प्रदेश गेट पर रोके जाने के कारण शनिवार को सियासी पारा चढ़ा नजर आया। बरेली में जनता की समस्याओं को सुनने के लिए जा रहे सपा सांसदों को पुलिस और प्रशासन ने गाजीपुर स्थित यूपी बॉर्डर पर ही रोक दिया। इस घटना ने प्रदेश की राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है। सपा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए भाजपा की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बता दें कि बरेली में जुमे की नमाज के दौरान मौलाना तौकीर रजा के द्वारा घोषित प्रदर्शन में शामिल लोगों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने के दौरान बवाल हो गया। इसी को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सपा का प्रतिनिधिमंडल मामले में पीड़ितों से मुलाकात करने के लिए बरेली जा रहा था, लेकिन सपा नेताओं को बॉर्डर पर ही जबरन रोक दिया गया। इससे पहले मुजफ्फरनगर शहर के प्रेमपुरी स्थित सांसद हरेन्द्र मलिक के आवास पर भी पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया था ताकि उनको नजर बंद किया जा सके। यहां पर शहर कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे, लेकिन सपा सांसद हरेन्द्र मलिक पुलिस को चकमा देकर घर से निकल गये थे।

इसे भी पढ़ें:  फर्जी एंटी करप्शन अधिकारी बनकर उगाही का प्रयास, दो युवक पकड़े गए

सांसद हरेन्द्र मलिक ने सपा भाजपा सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार एक प्रतिनिधिमंडल को बरेली भेजा जा रहा था, जहां पार्टी के सांसद जनता की समस्याओं को जानने और उठाने जा रहे थे। लेकिन यूपी बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक दिया, जिससे राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया। प्रतिनिधिमंडल में कैराना की सांसद इकरा हसन, रामपुर के सांसद नदवी और खुद हरेंद्र मलिक भी शामिल थे। सभी को यूपी गेट पर पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया, जिस पर हरेंद्र मलिक ने तीखी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान सांसद हरेन्द्र मलिक की वहां पर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ जोरआजमाइश भी हुई।

इसे भी पढ़ें:  टिकैत हुए मुखरः भारतीय किसान यूनियन के नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों पर होगा मुकदमा, भेजे नोटिस

https://www.facebook.com/Harendramaliksingh/posts/pfbid0ukWSw2jWRjHHGct4xAFcnEzuM4XM4UUpoL9TXm12n16KRYFXHFZwwaM8jq1KDbqLl

सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि यह बेहद निंदनीय और अलोकतांत्रिक कृत्य है। भाजपा सरकार लोकतंत्र की आवाज़ को दबा रही है। जनता के मुद्दे उठाना अगर अपराध है तो हम बार-बार यह अपराध करेंगे। यह प्रतिनिधिमंडल जनता की समस्याएं जानने और प्रशासन से उनका समाधान मांगने जा रहा था, लेकिन सरकार को डर है कि उसकी नाकामियां उजागर न हो जाएं। उन्होंने भाजपा सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सीधे तौर पर लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लंघन है। सपा सांसद ने चेतावनी दी कि जनता की आवाज़ को रोकने का हर प्रयास समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मिलकर नाकाम करेंगे। हम झुकने वाले नहीं हैं। इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी ने पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, जल्द ही इस मुद्दे को लेकर विधानसभा में भी आवाज उठाई जाएगी। उत्तर प्रदेश की राजनीति में यह घटनाक्रम भाजपा सरकार के खिलाफ विपक्ष को एक नया मुद्दा दे गया है।

इसे भी पढ़ें:  सोनू कश्यप हत्याकांडः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर रोका

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  फर्जी एंटी करप्शन अधिकारी बनकर उगाही का प्रयास, दो युवक पकड़े गएराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  टिकैत हुए मुखरः भारतीय किसान यूनियन के नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों पर होगा मुकदमा, भेजे नोटिस

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सवेरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20.8 किलो गांजा सहित शातिर तस्कर गिरफ्तारजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »