सिडनी में टीम इंडिया की धमाकेदार जीत, रोहित-कोहली की नाबाद साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर शनिवार, 25 अक्टूबर को खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर सीरीज का शानदार अंत किया। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की, लेकिन अंतिम मैच में टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए क्लीन स्वीप होने से खुद को बचा लिया।

रोहित-कोहली की अविजित जोड़ी

237 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 39 ओवरों में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 125 गेंदों में 13 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 121 रन ठोके। वहीं, विराट कोहली ने 81 गेंदों पर 74 रन की नाबाद पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के बीच 168 रनों की अटूट साझेदारी हुई जिसने मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में मोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी यात्रा पर फिर बारिश का ब्रेक, वापस लौटे भक्त

इससे पहले शुभमन गिल (32) और रोहित शर्मा ने टीम को सधी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े। गिल को जोश हेजलवुड ने पवेलियन भेजा, जिसके बाद कोहली-रोहित ने मैदान संभाल लिया।

ऑस्ट्रेलियाई पारी की झलक

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम 46.4 ओवरों में 236 रन बनाकर सिमट गई। कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट झटके और ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ा गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर से जुड़ा ड्रग सिंडिकेट बेनकाब: देहरादून से 20 करोड़ की नशे की दवाएं जब्त

मैथ्यू रेनशॉ ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए, जबकि ट्रेविस हेड (29), मार्श (41) और मैथ्यू शॉर्ट (30) ने कुछ योगदान दिया।भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन

भारत की ओर से युवा गेंदबाज हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर ने दो और मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर पटेल व कुलदीप यादव ने एक-एक सफलता हासिल की।

इसे भी पढ़ें:  ट्रंप 15 सूत्रीय शांति प्रस्ताव: ईरान को दी बड़ी शर्तें

सीरीज का परिणाम

  • पहला वनडे (पर्थ): भारत को DLS नियम के तहत 7 विकेट से हार

  • दूसरा वनडे (एडिलेड): मेजबान ने 2 विकेट से जीत दर्ज की

  • तीसरा वनडे (सिडनी): भारत ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की

अंतिम मुकाबले में जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज का अंत आत्मविश्वास के साथ किया और यह साफ कर दिया कि वे किसी भी परिस्थिति में वापसी करना जानते हैं।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भारत पीएमआई फरवरी 59.3, नए ऑर्डर में तेजीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  हैवान बना पति, पत्नी और ससुर को दी दर्दनाक मौत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ट्रंप 15 सूत्रीय शांति प्रस्ताव: ईरान को दी बड़ी शर्तेंजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »