अवैध मिट्टी खनन का खुलासा, चार गिरफ्तार, जेसीबी-ट्रैक्टर जब्त

मुजफ्फरनगर। जिले के तितावी थाना क्षेत्र के लडवा गांव में शनिवार देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिट्टी खनन का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर एक जेसीबी मशीन और तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां जब्त कीं। छापेमारी के दौरान कई खनन माफिया अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले।
थाना प्रभारी पवन कुमार को ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि लडवा गांव में कुछ लोग जेसीबी मशीन से अवैध मिट्टी खनन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही दरोगा अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की गई, जबकि पूरी रिपोर्ट खनन विभाग को भेज दी गई है।
पुलिस का कहना है कि अवैध खनन से न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है, बल्कि पर्यावरण को भी खतरा बढ़ रहा है। खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से खनन माफिया सक्रिय हैं, लेकिन खनन विभाग की लापरवाही के चलते यह धंधा लगातार फल-फूल रहा है। अब पूरे मामले में सभी की नजरें खनन विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन सख्ती दिखाकर इस गैरकानूनी कारोबार पर रोक लगाएगा, जिससे क्षेत्र का पर्यावरण और कानून-व्यवस्था सुरक्षित रह सके।

इसे भी पढ़ें:  महिला के खिलाफ मुकदमे में ‘खेल’ उजागर, इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  महिला के खिलाफ मुकदमे में ‘खेल’ उजागर, इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  नेपाल हिंसा में फंसे भाजपा नेता सहित तीन जिलों के तीर्थयात्री सकुशल लौटे

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  महिला अधिवक्ता को आपत्तिजनक मैसेज भेजे, मुकदमा दर्जजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »