महिला के खिलाफ मुकदमे में ‘खेल’ उजागर, इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिर

मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर कथित टिप्पणी को लेकर दर्ज एक आईटी एक्ट के मुकदमे में संदिग्ध भूमिका निभाने के आरोप में शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर अपराध आर.के. शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत की जांच में यह मामला उजागर हुआ, जिसके बाद एसएसपी संजय वर्मा ने वायरलेस पर ही तत्काल यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, विवाहिता के ससुराल पक्ष से चल रहे विवाद के दौरान युवक की बहन के खिलाफ सोशल साइट पर गाली-गलौज का आरोप लगाकर शहर कोतवाली में आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पीड़ित महिला पल्लवी सिंह का कहना है कि उसके भाई के मुकदमे की पैरवी करने की खुन्नस में उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराया गया। इस प्रकरण की विवेचना इंस्पेक्टर आर.के. शर्मा कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  केशवपुरी में योग दिवस कार्यक्रम, स्कूल परिसर में योगासन और प्राणायाम कराया

पीड़ित महिला ने इस मामले में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत से शिकायत करते हुए कई तथ्य प्रस्तुत किए। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी ने बुधवार को विवेचक को तलब कर पूछताछ की और साइबर एक्सपर्ट की मदद से जांच कराई। जांच के दौरान इंस्पेक्टर की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हुए, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। मामला एसएसपी संजय वर्मा के संज्ञान में आते ही उन्होंने इसे प्रथम दृष्टया संदिग्ध मानते हुए इंस्पेक्टर अपराध आर.के. शर्मा को लाइन हाजिर करने का आदेश दे दिया। साथ ही शहर कोतवाल उमेश रोरिया को पूरे मामले की विवेचना पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से करने के निर्देश जारी किए।

इसे भी पढ़ें:  वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर लावारिसों की वारिस शालू सैनी हरियाणा में सम्मानित

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  घर में अंतरंग थे 35 साल की महिला और 17 साल का प्रेमी… मासूम ने देखा तो मार डालाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  केशवपुरी में योग दिवस कार्यक्रम, स्कूल परिसर में योगासन और प्राणायाम कराया

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ज्योति ने गन्ना समिति डेलीगेट चुनाव में भरा पर्चाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »