मुजफ्फरनगर में बिजली विभाग का बड़ा घोटालाः पूरण सिंह

मुजफ्फरनगर। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह ने आरोप लगाया कि जनपद में बिजली आपूर्ति सुधार योजना के अन्तर्गत बदले गये तार और खम्भों के मामले में विद्युत विभाग ने बड़ा घोटाला किया है। उनका कहना है कि कंपनी के साथ विभागीय अफसरों ने मिलीभगत की और अरबों रुपये की बंदरबांट हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में न तो तार बदले गये और नही नये खम्भे लगे। इसके साथ ही किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया जा रहा है। किसान और आम जन प्राइवेट स्कूलों और प्राइवेट अस्पतालों के शोषण के कारण परेशान हैं। इस मामले में जिला प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने बिजली घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर जांच कराये तो सभी कुछ साफ हो जायेगा। ऐसा न होने पर संगठन बेमियादी आंदोलन शुरू करेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चंद मिनट में शुरू होगी मतगणना-जानिए कैसा रहा भाजपा की दो जीत का सफर

किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह गुरूवार को मुख्यालय पहुंचे और आर्य समाज मंदिर शहर में संगठन के लोगों के साथ मीटिंग के बाद उन्होंने मीडिया कर्मियों से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद में बिजली आपूर्ति सुधार योजना के अन्तर्गत बड़ा काम होने का दावा किया गया है। इसमें ठेका पाने वाले एल एण्ड टी कंपनी के लोगों के साथ मिलीभगत करते हुए विभागीय अधिकारियों ने बड़ा घोटाला किया है। उनका कहना है कि बिजली की तार और खम्भे बदले गये हैं, इसमें भ्रष्टाचार हुआ है। प्रशासन इसमें एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित करते हुए जांच कराये। हम साक्ष्य देने को भी तैयार हैं। आरोप लगाया कि इस कार्य में धन की बड़े स्तर पर बंदरबांट की गई है।

इसे भी पढ़ें:  रमजान और होली पर पालिका प्रशासन सतर्क, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने अफसरों के कसे पेंच

आज भी गांवों में खेतों में जर्जर तार नजर आते हैं, जो आपूर्ति को बाधित कर रहे हैं और हादसों का कारण भी बनते हैं। जरा सी हवा चलने या बारिश होने पर ही विद्युत आपूर्ति कई दिनों तक बाधित हो जाती है। इसके साथ ही किसानों को जनपद में गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया जा रहा है। प्राइवेट स्कूल और प्राइवेट अस्पताल आम लोगों के शोषण के केन्द्र बन रहे हैं। हर तरफ कमीशनबाजी हावी है। ठा. पूरण ने कहा कि हमने यहां पर किसान और समाज के हितों को लेकर अनेक मुद्दे उठाये हैं। प्रशासन को भी अवगत कराया जा रहा है। प्रशासन इन मामलों में स्वतः संज्ञान लेकर कदम उठाये और विद्युत विभाग में हुए भ्रष्टाचार की जांच जरूर कराई जाये। ऐसा नहीं होने पर 27 अपै्रल को किसान संगठन के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट स्थित डीएम दफ्तर पर बेयिमादी धरना शुरू करेंगे और जांच होने तक इसे जारी रखा जायेगा। इस दौरान जिला संयोजक दीपक सोम, कृष्णपाल सिंह, अमित राणा, चौ. देवेन्द्र लाटियान, रवि कुमार, सुधीर चौहान भी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी ने संगम तट पर लगाई पवित्र डुबकी, प्रवासी पक्षियों को खिलाया दाना

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  महाकुंभ जा रहे लोगों से भरे वाहन और बस की टक्कर, 10 की मौत, 19 घायल, राष्ट्रपति ने दुख जतायाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी ने संगम तट पर लगाई पवित्र डुबकी, प्रवासी पक्षियों को खिलाया दाना

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बाढ़ प्रभावित गांव जीवनपुरी में वीरपाल निर्वाल ने किया दौराजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »