शीतलहर से बचाव को क्या किया, अफसरों को एप पर देना होगा जवाब

मुजफ्फरनगर। लगातार बढ़ रही ठंड मे जनहानि से बचने के लिए जिला आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण ने कार्ययोजना तैयार करते हुए अफसरों की जिम्मेदारी भी तय कर दी है। अलाव से लेकर कम्बल वितरण व शेल्टर होम तक अफसरों की जवाब देही रहेगी। आपदा प्रहरी एप के माध्यम से निगेहबानी भी की जाएगी। हर एक्टिविटी को इस एप पर लाइव फोटो के साथ अपडेट करना होगा। इसके अलावा एक एडवाइजरी जारी की गयी है ताकि तेज ठण्ड में कोई जनहानि न हो पाये।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने बताया कि शीतलहर के दौरान जरूरतमन्द लोगों को कम्बल वितरण किया जायेगा। इसके अलावा शेल्टर होम एवं अलाव की भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि सड़कों मे बने गडढों का मरम्मत कार्य तत्काल पूर्ण कराया जाये। साथ ही डिवाईडर की मरम्मत एवं मानक के अनुसार उनका रंग-रोगन का कार्य पूर्ण हो। विभिन्न प्रकार की सडक की सतह का अंकन गतिरोधक, जैब्रा क्रासिंग आदि पर पेन्टिंग का कार्य निर्धारित मानक के अनुसार सुनिश्चित हो। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र जहाँ पर प्रायः दुर्घटनायें होती है, को सूचीब( कर दुर्घटना अवरोधक-रक्षात्मक कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू संघर्ष मोर्चा ने एसएसपी कार्यालय का किया घेराव, प्रदर्शन के बाद सौंपा ज्ञापन

जनपद में विभिन्न विकास परियोजनायें संचालित हैं, जिस हेतु अनेक स्थानों पर गडढे खोदने व सड़क आदि का निर्माण किया जा रहा है, उक्त स्थलों पर सुरक्षात्मक कार्य तत्काल पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। प्रमुख मार्गों/सडकों व मौहल्लों में स्थापित प्रकाश बिन्दुओं, जो कि खराब व क्षतिग्रस्त है, उन्हें तत्काल ठीक करायें। साथ ही निर्धारित समयानुसार उनके चालू एवं बंद होने का कार्य सुनिश्चित करें। वाहनों पर नारंगी रंग का रेडियम वाला चेतावनी स्टीकर लगवाना सुनिश्चित करें, जिससे कि वाहनों के मध्य उचित दूरी बनाये रखने तथा अस्पतालों, बस, स्टेशन, बाजारों जैसे भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाये जाने के लिए जागरूक करना तथा शीत लहरी के दौरान दुर्घटनाओं को न्यून किये जाने हेतु यातायात नियमों को पालन कराने के लिए चालान स्थाई समाधान नही है। हमें जागरूकता पर बल देना होगा। इसी प्रकार शीतलहरी के दौरान यह भी सुनिश्चित किया जाये कि कोई व्यक्ति सडक आदि पर सोता हुआ नही पाया जाये। हर जरूरतमन्द के लिए रैन बसेरें की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है तथा शीतलहर से जुडी व रेन बेसरा की स्थिति हेतु ईओसी. कमाण्ड सैन्टर के दूरभाष नम्बर 9412210080, टेलीफोन नम्बर-01312436918 एवं आपदा टोल फ्री नम्बर 1077 की भी सहायता ली जा सकती है।

इसे भी पढ़ें:  एचआईवी-एड्स की बात लेकर घर-घर जायेंगी आशा

एडीएम ने शाहपुर और बुढ़ाना पहुंचकर रात्रि में किया औचक निरीक्षण

मुज़फ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी ;वित्त एवं राजस्वद्ध गजेन्द्र कुमार ने शाहपुर व बुढ़ाना मे बने स्थायी व अस्थायी रैन बसेरो की व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया। इससे पूर्व गत दिवस उन्होने रेलवे स्टेशन पहुचकर प्लेट फार्म के आसपास सो रहे बेसहारा व राहगीरो को शीतलहर में आश्रय स्थल/शैल्टर होम में आश्रय के संबंध मे अवगत कराते हुए उन्हे रैन बसेरा में भिजवाया तथा स्वंय कम्बल वितरण कराया। लगातार बढ़ रही शीत लहर के दृष्टिगत राहगीरांे व फुटपाथ पर आश्रय लेने वालो को ठंड से बचाव हेतु जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा सक्रिय रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा के निर्देशों के क्रम मे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने नगर पंचायत शाहपुर व बुढ़ाना में स्थित रैन बसेरे का भी निरीक्षण कर संबंधित को समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं को पूर्ण कराने के निर्देश दिए।  

इसे भी पढ़ें:  पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भाकियू संघर्ष मोर्चा ने एसएसपी कार्यालय का किया घेराव, प्रदर्शन के बाद सौंपा ज्ञापनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  जनता ने मुझे सिर पर चढ़ाकर पहुंचाया संसदः हरेन्द्र मलिक

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  दधेडू और नंगला राई में गरजेगा सीएम योगी का बुलडोजर, जानिए! इन गांवों से क्यों नाराज

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »