पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सोमवार को जनपद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के रूप में मनाया गया, जिसके अंतर्गत जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी, अर्ध सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को पेट के कीड़ों की दवाई खिलाई गई।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ एस डी इंटर कॉलेज निकट रोडवेज बस स्टैंड में जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयोजित किये गये कार्यक्रम के बीच नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा बच्चों को अपने हाथों से पेट के कीड़ों की दवाई खिलाकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है जो की अत्यंत सराहनीय है ,उन्होंने सभी बच्चों से कहा कि वे अवश्य साल में दो बार पेट के कीड़ों की दवा अवश्य खाएं।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि प्रत्येक वर्ष दो बार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाता है, इस वर्ष पहले यह फरवरी माह में मनाया गया था। आज हम वर्ष का दूसरा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मना रहे हैं, जिसके अंतर्गत एक से 19 वर्ष के सभी बच्चों, किशोर किशोरियों को कृमि मुक्ति के लिए यह गोली खिलाई जाती है उन्होंने बताया कि इस बार पूरे जनपद में 1538412 बच्चों को पेट की कीड़ों की दवाई खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

इसे भी पढ़ें:  सामाजिक कार्यकता की हत्या करने आए छह बदमाश गिरफ्तार

कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. विक्रांत तेवतिया, नगर स्वास्थ्य अधिकारी पालिका डॉ. अजय शाही, डीएमसी यूनिसेफ सुश्री तरन्नुम, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर प्रवीण कुमार एवं विद्यालय के शिक्षक व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा के द्वारा किया गया।

इसे भी पढ़ें:  एमआईटूसी कंपनी को फटकार, ईओ डाॅ. प्रज्ञा सिंह के हस्तक्षेप के बाद खुली हड़ताल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पुलिस ने साम्प्रदायिक झगड़े में वांछित चार अभियुक्तों को दबोचाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पुलिस ने साम्प्रदायिक झगड़े में वांछित चार अभियुक्तों को दबोचा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पुलिस ने साम्प्रदायिक झगड़े में वांछित चार अभियुक्तों को दबोचाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »