MUZAFFARNAGAR-आयुर्वेदिक चिकित्सक की दुकान में चोरी का प्रयास

मुजफ्फरनगर। शहर के एक आयुर्वेदिक चिकित्सक के क्लीनिक में बीती रात दो युवकों ने शटर उखाड़कर और ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया, युवक चोरी करने में सफल नहीं हो पाये। मौके पर पहुंचे चिकित्सक और उसके पुत्र ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपने का दावा किया गया है, जबकि पुलिस एक आरोपी होने की बात कह रही है। थाने में तहरीर देकर पड़ोसी चिकित्सक पर चोरी करवाने की साजिश का आरोप लगाते हुए कार्यवाही करने की मांग की है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ब्रहमपुरी में रहने वाली पूर्व सभासद और कांग्रेस नेत्री नीलम गौतम के पति डॉ. बीबी गौतम एक आयुर्वेदिक चिकित्सक हैं, उन्होंने घास मंडी ब्रहमपुरी में ही अपना क्लीनिक खोला हुआ है। इस क्लीनिक में बीती रात में चोरी का प्रयास किया गया। बताया गया कि बीती रात में करीब 12 बजे दो युवकों ने शटर उखाड़ने व ताले तोड़ने का प्रयास किया। यह करते हुए दोनों आरोपी वहां पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। डॉ. बीबी गौतम ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया कि घास मंडी से ब्रहमपुरी के रास्ते पर आयुर्वेदिक क्लीनिक है। बीती रात में अपना क्लीनिक बंद कर वह घर चले गए थे। इसके बाद करीब 12 बजे दो युवक उनके क्लीनिक पर पहुंचे और शटर तोड़ने का प्रयास करने लगे।

इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर में मंत्री कपिल देव ने की सीएम योगी के साथ मुलाकात

इस दौरान युवकों ने शटर में लगा ताला भी तोड़ने का प्रयास किया। इसकी सूचना पर डॉ. बीबी गौतम और उनके पुत्र रवि गौतम क्लीनिक पर पहुंच गए। रवि ने बताया कि दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। रवि गौतम ने थाना सिविल लाइन पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने अपने पड़ोसी चिकित्सक पर चोरी के इस षडयंत्र को रचने को आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। वहीं एसएचओ सिविल लाइन इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि डॉ. बीबी गौतम द्वारा लगाये जा रहे आरोपों जैसा कुछ भी नहीं पाया गया है। बीती रात एक शराबी युवक के द्वारा नशे की हालत में उनके साथ ही कुछ अन्य दुकानों के शटर में किसी चीज से प्रहार किया गया। सीसीटीवी फुटेज को भी देखा गया है। दो युवक उसमें भी नहीं आ रहे हैं। आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें:  डॉ. अंबेडकर का योगदान भारतीय समाज की आधारशिलाः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  दूल्हा बना हैवान, कमरे में कर लिया कैद दोस्त को बुलाकर बारी-बारी लूटी आबरूराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  13.67 लाख की स्ट्रीट लाइट जनता को समर्पित

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  डॉ. अंबेडकर का योगदान भारतीय समाज की आधारशिलाः मीनाक्षी स्वरूपजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »