संयुक्त हिंदू मोर्चा ने मंत्री अनिल कुमार से की इस्लामिया का कब्जा हटवाने की मांग

मुजफ्फरनगर। शहर के आर्य समाज रोड पर स्थित अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान इस्लामिया इंटर कॉलेज की प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों पर हिंदू बस्ती में खुलने वाले रास्ते पर कब्जा कर इसे बंद कराने का आरोप लगाते हुए संयुक्त हिंदू मोर्चा ने आंदोलन छेड़ रखा है, इसके लिए डीएम और सीएम से गुहार लगाने के बाद हिंदूवादी नेताओं ने योगी सरकार के मंत्री कपिल देव से भी मदद मांगी और अब योगी सरकार में ही रालोद कोटे से कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के आवास पर पहुंचकर मोर्चा के पदाधिकारियों ने इस्लामिया का अवैध कब्जा ढहाकर वहां से हिंदू बस्ती में रास्ता खुलवाये जाने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डीएम और एसएसपी ने सदर तहसील में सुनी समस्याएं

इस्लामिया इंटर कालेज प्रबंध कमेटी द्वारा हिंदू बस्ती में जाने वाले सार्वजनिक मार्ग को कथित रूप से कब्जा कर बंद करने प्रकरण में संयुक्त हिंदू मोर्चा के तत्वावधान में हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का घेराव कर ज्ञापन दिया। हिंदू नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के स्पष्ट आदेश हैं कि सरकारी रास्ते व सरकारी जमीन से अवैध अतिक्रमण तुरंत हटाया जाए, इसके बाद भी जिला प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। हिंदू नेताओं ने अपनी चेतावनी दोहराते हुए कहा कि 18 फरवरी तक यदि प्रशासन ने कार्यवाही नहीं की तो हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता समाज को साथ लेकर स्वयं उस कब्जे को हटाने का काम करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से संयुक्त हिंदू मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष मनोज सैनी, ललित माहेश्वरी विश्व हिंदू परिषद, लोकेश सैनी, बिट्टू सिखेड़ा, राजेश कश्यप, अमरीश त्यागी, गौतम कुमार, अनुराग माहेश्वरी, कमलदीप, राजकुमार, आशीष शर्मा, सचिन कपूर, सनी बत्रा, अजय चौधरी, राजपाल प्रजापति, हरवीर सिंह आर्य और पंकज गर्ग आदि हिंदूवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  दो बाइकों की टक्कर में इकलौते बेटे समेत दो युवकों की मौत, परिवारों में मातम

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डीएम और एसएसपी ने सदर तहसील में सुनी समस्याएंराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डीएम और एसएसपी ने सदर तहसील में सुनी समस्याएं

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बेटे ने मां पर मरने तक बरसाई लोहे की रॉड, बचाने आया पिता तो उसका किया

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »