दो बाइकों की टक्कर में इकलौते बेटे समेत दो युवकों की मौत, परिवारों में मातम

मुजफ्फरनगर। सोमवार रात बागोवाली मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो परिवारों के चिराग बुझ गए। आमने-सामने हुई बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत में सीटू और हिमांशु त्यागी उर्फ मोहित की मौत हो गई। हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया, जबकि इकलौते बेटे हिमांशु की मौत से उसके परिवार को कोहराम मचा नजर आया।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के बागोवाली मार्ग पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान सीटू पुत्र )षिपाल (28 वर्ष) निवासी रंडावली, पुरकाजी और हिमांशु त्यागी उर्फ मोहित (30 वर्ष) निवासी बेहड़ा आस्सा, थाना सिखेड़ा के रूप में हुई है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बागोवाली सिसौना कट के पास रात करीब 8 बजे संकरे रास्ते पर तेज रफ्तार से आ रही दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सीटू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल हिमांशु को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया गया कि हादसे में हिमांशु का एक पैर घुटने से अलग हो गया था।

इसे भी पढ़ें:  आंचल और आकाश को मिठाई खिलाकर योगी के मंत्री बोले-वाह भाई वाह

हिमांशु त्यागी उर्फ मोहित अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता नरेश उर्फ गुल्लू त्यागी किसान हैं, जबकि घर में केवल बड़ी बहन प्रीति त्यागी है। हिमांशु भोपा रोड स्थित एक पेस्टीसाइड कंपनी में कार्यरत था और खेती में भी पिता का सहयोग करता था। परिजनों के अनुसार सोमवार को सुबह वह ‘माता पूजन’ के बाद ड्राइविंग लाइसेंस में सुधार कराने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक घर न लौटने पर परिवार चिंतित था, लेकिन रात को उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। दूसरा मृतक युवक सीटू, जो एक फैक्ट्री में कार्य करता था, काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। उसके असमय निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेशचंद्र बघेल ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान खंगाल रही है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में कल मुख्यमंत्री की जनसभा, हाईवे पर रूट डायवर्जन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कानपुर पत्नी हत्या: लव मैरिज के 4 महीने बाद पति ने की हत्या, थाने जाकर किया सरेंडरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में चारों ओर मिले बेनाम अवैध होर्डिंग

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  आंचल और आकाश को मिठाई खिलाकर योगी के मंत्री बोले-वाह भाई वाहजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »