विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी कर भाग रहे दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल

मुजफ्फरनगर। मीरापुर थाना क्षेत्र के भुम्मा नहर पुल से तुल्हेड़ी मार्ग पर ट्रांसफार्मर चोरी कर भाग रहे बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गये। जबकि भाग रहे एक अन्य बदमाश को पुलिस ने काम्बिंग कर खेत से गिरफ़्तार कर लिया। जबकि चौथा बदमाश खेतों के रास्ते फरार हो गया।

सीओ जानसठ यतेन्द्र नागर ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाये जा रहे चौकिंग अभियान के तहत मीरापुर इंस्पेक्टर दिनेशचन्द्र बघेल के नेतृत्व में शनिवार की देररात्रि मीरापुर पुलिस भुम्मा नहर पुल से तुल्हेड़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर गश्त कर रही थी। इस दौरान तुल्हेड़ी के जंगल में कुछ बदमाश ट्रांसफार्मर चोरी कर रहे थे।जो कि पुलिस को देखकर भागने लगे जब पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो पुलिस की गोली दो बदमाशों को जा लगी जिसके बाद पुलिस ने गोली लगने से घायल दोनों बदमाशों को दबोच लिया। जबकि दो बदमाश खेतों में घुस गए। जिनमें से एक बदमाश को पुलिस ने काम्बिंग कर पकड़ लिया।

इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पुण्यतिथि पर भारत रत्न चरण सिंह को किया नमन

गोली लगने से घायल पकड़े गए बदमाशों में एक बदमाश शातिर लुटेरा अलीशेर पुत्र शाहबुद्दीन निवासी मोहल्ला मुन्नालाल, थाना मवाना निकला जबकि दूसरे ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम इरशाद उर्फ भोला पुत्र लियाकत निवासी गांव मंढियाई थाना सरधना बताया,जबकि पुलिस काम्बिंग के दौरान खेत से पकड़े गए तीसरे बदमाश ने अपना नाम अजरूद्दीन उर्फ अजरु पुत्र रहीमुद्दीन निवासी सराबा थाना हापुड़ नगर बताया। इंस्पेक्टर दिनेशचंद्र बघेल ने बताया कि उक्त बदमाशों ने करीब एक माह पूर्व 9 जौलाई की रात में नंगलाखेपड निवासी बलीराम पुत्र शीशपाल के नलकूप पर चोरी की थी। पुलिस को बदमाशों के कब्ज़े से दो तमंचे 315 बोर व चार जिन्दा कारतूस बरामद व दो खोखा कारतूस बरामद हुए तथा एक होंडा सिटी कार बरामद हुई। पुलिस को बदमाशों द्वारा चोरी के लिए तोड़ा गया ट्रांसफार्मर भी पड़ा मिला। मुठभेड़ की सूचना पर सीओ जानसठ यतेन्द्र नागर के अलावा रामराज व जानसठ पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी, पुलिस ने घायल बदमाशों को उपचार के लिए सीएचसी जानसठ भिजवाया।

इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता का संदेश लेकर निकली चेरपर्सन, मंत्री ने भी किया जागरुक

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता का संदेश लेकर निकली चेरपर्सन, मंत्री ने भी किया जागरुकराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के भारतीय भाषा समर कैंप में दिखा सांस्कृतिक संगम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के भारतीय भाषा समर कैंप में दिखा सांस्कृतिक संगमजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »