चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पुण्यतिथि पर भारत रत्न चरण सिंह को किया नमन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने गुरूवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौ. चरण सिंह को नमन करते हुए कहा कि चौधरी साहब का जीवन सत्य, सादगी और संघर्ष की मिसाल है।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चरण सिंह की 38वीं पुण्यतिथि पर देशभर में उनको याद किया गया। इसी क्रम में नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने भी उनको श्र(ासुमन अर्पित करते हुए भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संदेश में कहा कि किसानों की बुलंद आवाज़ एवं न्यायप्रिय नेतृत्व के प्रतीक, देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह ने जीवन पर्यन्त जो संघर्ष किया, आज उसी संघर्ष जो जारी रखने के संकल्प के साथ पूरा देश उनको पुण्यतिथि पर याद करते हुए नमन कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्रॉपर्टी डीलरों से नकाबपोशों ने मांगी 20 लाख की रंगदारी

उन्होंने विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने अपना संपूर्ण जीवन ग्रामीण भारत, किसानों, गरीबों एवं वंचितों के हितों की रक्षा में समर्पित कर दिया। उनके विचार, संघर्ष और सादगी भरे जीवन से हम सभी को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। कहा कि चौधरी साहब ने उत्तर प्रदेश के अंदर भूमि सुधार, ग्रामीण विकास, शासन में शुचिता और पारदर्शिता से संबंधित जो कदम उठाए थे, उसकी गूंज आज भी हमारे गांव और समाज में सुनने और देखने को मिलती है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि चौधरी साहब का जीवन सत्य, सादगी और संघर्ष की मिसाल है, जो आज भी हम सभी को जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण के पथ पर प्रेरित करता है। उनकी स्मृति को नमन करते हुए, हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराते हैं।

इसे भी पढ़ें:  स्क्रैप कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  स्क्रैप कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, परिवार में कोहरामराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  शुकतीर्थ में पेस्टीसाइड की दुकान में लगी भीषण आग, मालिक का पुत्र झुलसा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आंगनबाडी केन्द्रों पर खनकेंगे पालिका के बर्तनजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »