BKU DHARNA-28 मार्च को मुख्यालय का घेराव करेंगे टिकैत के सिपाही

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन ने 28 मार्च को जिला मुख्यालय का घेराव करने की तैयारी कर ली है। भाकियू शीर्ष नेतृत्व ने पंजाब सरकार द्वारा किसान नेताओं को गिरफ्तार कराने के विरोध के साथ ही यूपी में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर इस आंदोलन की घोषणा की है।


भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर प्रदेशव्यापी आंदोलन को देखते हुए जिला मुजफ्फरनगर में भी प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पंजाब में सरकार द्वारा किसान आंदोलन को तानाशाहीपूर्ण तरीके से किसान नेताओं को गिरफ्तार कर खत्म करने के विरोध के साथ ही यूपी में किसानों के बिजली शेड्यूल में परिवर्तन कर दो चरणों में बिजली आपूर्ति व बिजली की अन्य समस्याएं, फसल बीज प्रणाली, गन्ना किसान समस्या, भूमि अधिग्रहण, प्राकृतिक आपदा फसल हानि, छुट्टा पशु रोकथाम, एमएसपी गारंटी कानून, व अन्य किसान समस्याओें को लेकर 28 मार्च 2025 को समस्त मुख्यालयों के साथ-साथ जिला मुजफ्फरनगर मुख्यालय पर भी प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वो अधिक संख्या में किसानों के साथ जिला मुख्यालय पर 28 मार्च को प्रातः 11.00 बजे तक पहुंचकर आंदोलन का सफल बनायें।

इसे भी पढ़ें:  पौत्री से छेड़छाड़ पर की थी नेपाली बहादुर की हत्या

किसानों को दस घंटे से कम बिजली नहीं मिलेगीः राजू अहलावत

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि किसानों को खेती के लिए विद्युत आपूर्ति के समय में परिवर्तन हादसों को टालने के लिए किया गया है, इसमें कृषि फीडर को दस घंटे जो बिजली मिल रही थी, उसमें कमी नहीं की गई है। इसके लिए आदेश दो दिन पहले ही जारी कर दिया गया है। किसान निश्चित रहें, उनको पूरे 10 घंटे ही विद्युत आपूर्ति होगी।


किसान संगठनों के द्वारा किये जा रहे प्रदर्शनों के बीच राजू अहलावत ने अपने फेसबुक वॉल से किसानों को यह संदेश देने का काम किया है कि विद्युत आपूर्ति में कटौती नहीं की गई है, जिससे किसानों में बना भ्रम दूर हो सके। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि किसानों को पूरी 10 घंटे बिजली मिलेगी। इसके लिए दो दिन पहले ही आदेश पुनः आ गए थे। मगर हर वर्ष दोपहर को गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर, तार गर्म होने के कारण आग लगती हैं, जिससे किसानों की फसल भी जल जाती हे। ऐसे हादसों को टालने के लिए ही दोपहर में कटौती रखी जा रही है। 10 घंटे बिजली निर्बाध चले और दोपहर के कुछ घंटे हादसों की संभावना के समय बिजली न आये, उसका शेड्यूल बनाया जा रहा है। वहीं इसको लेकर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत और भाकियू अ के प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक का कहना है कि यह सरकार छलावा कर रही है। हादसों को टालने के नाम पर किसानों का शोषण होगा और कम बिजली की दी जायेगी। जिससे फसलों पर प्रभाव पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें:  अय्याश चोर-शामली में चोरी, कर्नाटक में मौजमस्ती

3 अपै्रल को एमडी विद्युत कार्यालय घेरेंगे 21 बागी जिलाध्यक्ष

मुजफ्फरनगर। किसानों से जुड़ी विद्युत समस्याओं के निस्तारण के लिए किसान संगठनों के बीच आंदोलन का दौर शुरू हो रहा है। ऐसे में अब भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक से बगावत करने वाले 21 जिलाध्यक्षों ने भी किसानों के हितों को लेकर सड़कों पर आने का ऐलान कर दिया है। ये जिलाध्यक्ष एकजुट होकर किसानों के साथ 3 अपै्रल को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी के कार्यालय पर धरना देंगे। भाकियू अराजनैतिक में जनवरी माह में बड़ी बगावत हुई थी। 24 जनवरी को मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी के साथ ही 21 जिलाध्यक्षों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था, तभी से जिला कमेटी भंग है। अंकित चौधरी ने बताया कि अभी कोई नया संगठन ज्वाइन नहीं किया है। सभी 21 जिलाध्यक्ष एकजुट हैं और कृषि फीडर पर विद्युत आपूर्ति घटाने, स्मार्ट मीटर, गलत बिल आदि समस्याओं को लेकर 3 अपै्रल को मेरठ एमडी विद्युत कार्यालय का घेराव करेंगे। वहीं किसानों के बीच संगठनात्मक भागीदारी के लिए निर्णय लिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  आनंद गुप्ता और प्रियांशु जैन ने थामा कृष्णगोपाल मित्तल का हाथ

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में तनावमुक्त जीवन पर कार्यशाला का आयोजनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप लाई 248 करोड़ रुपये का बजट

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पालिका के 21.9 किलोमीटर लंबे कांवड़ मार्ग पर खुद निगरानी कर रही मीनाक्षी स्वरूपजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »