अय्याश चोर-शामली में चोरी, कर्नाटक में मौजमस्ती

शामली। वेस्ट यूपी के कई जनपदों में 400 से ज्यादा चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके शातिर चोरों के साथ एसओजी की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हुआ, जबकि उसके दूसरे साथी को जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया। ये शातिर चोर चोरी की वारदात करने के बाद माल लेकर कर्नाटक फरार हो जाते थे और माल बेचकर आये पैसों से मौज-मस्ती करते थे। अय्याशी के लिए उनके द्वारा चोरियां की जाती थी और कभी हाथ नहीं आये। उनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में इन शातिर चोरों से कई बड़े खुलासे की संभावना बनी है।

इसे भी पढ़ें:  श्रीकृष्ण ने समाज को धर्म, प्रेम और करुणा का संदेश दिया: हिमेश शास्त्री

शामली कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड के दौरान दो चोर गिरफ्तार किए है। जिनमें एक पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। आरोपितों ने अभी तक 400 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। मौज-मस्ती करने के लिए आरोपित चोरी करते थे। पुलिस ने आरोपितों से नगदी, जेवरात आदि सामान बरामद किया। बुधवार की सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की कुड़ाना रोड से दो बदमाश चोरी का माल लेकर मेरठ की ओर जा रहे है। पुलिस और एसओजी की टीम ने चोरों की तलाश में मेरठ-करनाल हाईवे पर सिंभालका के पास चेेकिंग शुरू की। इस दौरान दो बाइक सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग करदी। घायल बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम समयदीन निवासी कांधला बताया। जबकि दूसरे शहजाद निवासी थानाभवन पकड़ा गया। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों के कब्जे से नगदी, चोरी के जेवरात समेत अन्य सामान बरामद किया है। थानाध्यक्ष समय पाल अत्री के अनुसार चोर अभी तक 400 चोरी की घटना को अंजाम दे चुके है। आरोपित चोरी करने के बाद कर्नाटक फरार हो जाते थे। जहां चोरी के रुपयें से मौज-मस्ती करते थे।

इसे भी पढ़ें:  शाइन सिटी घोटाला राशिद नसीम गिरफ्तार दुबई में

कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि बुधवार तड़के कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर कुडाना मार्ग बाईपास पर चेकिंग के दौरान बाइक पर आ रहे दो लोगों को रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार पुलिस टीम को देखकर भाग निकले। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि दोनों बदमाश पेशेवर अपराधी हैं। इनके द्वारा शामली, कांधला, थानाभवन और आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में चोरी की कई वारदातें की गई हैं। कर्नाटक में भी इन्होंने चोरी की वारदात की है। बताया गया कि इन बदमाशों द्वारा अब तक करीब 400 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  शिव भक्त कांवड़िया के पांव दबाकर छा गई सीओ ऋषिका सिंह

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कम्हेड़ा गांव में चोरों का आतंक, एक ही रात में 6 ट्यूबवेलों से सामान चोरीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कम्हेड़ा गांव में चोरों का आतंक, एक ही रात में 6 ट्यूबवेलों से सामान चोरी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर रंगीन कचरी कार्रवाई से बाजार में हड़कंपजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »