होंडा शोरूम और किसानों की टयूबवेल पर चोरों ने साधा निशाना

मुजफ्फरनगर। जनपद में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गांव हो या शहर, चोर बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम देने में व्यस्त हैं। सिखेडा थाना क्षेत्र के एक गांव में चोरों ने एक ही रात में आधा दर्जन से अधिक किसानों की नलकूपों को निशाना बनाते हुए सामान चोरी कर लिया, तो वहीं शहर के बीच ही मेरठ रोड पर स्थित होंडा बाइक शोरूम में भी चोर घुसे और लाखों का माल समेटकर फरार हो गये। चोरी की इन घटनाओं से पुलिस में हड़कम्प मचा हुआ नजर आया है।

सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बेहड़ा अस्सा गांव में चोरों ने किसानों को एक बार फिर निशाना बनाया है। बीती रात चोरों ने 8 किसानों की ट्यूबवेलों से मोटर, कॉपर के तार, बिजली के तार और स्टार्टर समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित किसानों में संजय कुमार, पंकज, मेनपाल, जोगिंद्र, अजय, सोम पाल, सुभाष और मनोज शामिल हैं। किसानों का कहना है कि ट्यूबवेल के बिना फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। इससे खेती बुरी तरह प्रभावित हो रही है। यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में चोरी की घटना हुई है। इससे पहले भी कई बार चोर किसानों की ट्यूबवेलों को निशाना बना चुके हैं। पीड़ित किसानों ने सिखेड़ा पुलिस को लिखित शिकायत दी है। उनका आरोप है कि पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। बार-बार की चोरी से किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। नई मोटर और उपकरण खरीदने में हजारों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू करने की बात कही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-घर से निकलते ही गन्दगी का अम्बार देख भड़के डीएम

दूसरी खालापार थाना क्षेत्र स्थित विकास भवन के निकट एक होंडा शोरूम में बेख़ौफ़ चोरों ने धावा बोलते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने सबसे पहले शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और सुराग मिटाने के इरादे से उनके डीवीआर भी साथ ले गए। इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। होंडा बाइक शोरूम में चोरी की सूचना मिलते ही थाना खालापार प्रभारी महावीर सिंह चौहान व अंबा बिहार चौकी प्रभारी पिंकू सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। शोरूम मैनेजर की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसमें अज्ञात चोरों पर लाखों रुपये का सामान चोरी करने के आरोप लगाये गये हैं। पुलिस ने चोरों की सुरागरसी के लिए कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर में अब्दुल के सिलेण्डर ने बढ़ाई रालोद के चंदन चौहान की टेंशन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  अब वैश्विक बाजार में दस्तक देगा जिले का गुड़, ओडीओपी में मिला जीआई टैगराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-घर से निकलते ही गन्दगी का अम्बार देख भड़के डीएम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-घर से निकलते ही गन्दगी का अम्बार देख भड़के डीएमजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »