बिजनौर में अब्दुल के सिलेण्डर ने बढ़ाई रालोद के चंदन चौहान की टेंशन

मुजफ्फरनगर। बिजनौर लोकसभा सीट से रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी विधायक चंदन सिंह चौहान इस समय गंभीर सियासी तनाव का सामना कर रहे हैं। उनके सामने सपा से चुनाव मैदान में उतारे गये दीपक सैनी की साइकिल पहले नम्बर पर आ जाने और बसपा प्रत्याशी विजेन्द्र सिंह का हाथी दूसरे नम्बर पर होने के कारण वो पहले ही हैंडपम्प के साथ चौथे नम्बर पर खड़े दिखाई दे रहे हैं, ऐसे में एक पार्टी के प्रत्याशी अब्दुल के सिलेण्डर ने उनको खासा परेशान कर टेंशन दे रखी है। इसके लिए चंदन चौहान की ओर से निर्वाचन आयोग तक अपनी शिकायत पहंुचाई गई है। इस शिकायत में चंदन चौहान की ओर से कहा गया है कि अब्दुल के सिलेण्डर में उनको अपना हैंडपम्प ही नजर आ रहा है। उन्होंने इसे गंभीर बताते हुए इसका समाधान कराने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  पानीपत खटीमा हाईवे पर पर हादसे में दो दोस्तों की मौत

बता दें कि बिजनौर लोकसभा सीट में जनपद मुजफ्फरनगर की भी दो विधानसभा पुरकाजी और मीरापुर शामिल हैं। जिला प्रशासन निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशन में पहले चरण में 19 अपै्रल को मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने की तैयारी कर रहा है। नामांकन पत्र फाइनल होने के बाद बिजनौर से 11 प्रत्याशी मैदान में रह गये, जिनमें भाजपा रालोद गठबंधन से चंदन सिंह चौहान, सपा से दीपक सैनी, बसपा से विजेन्द्र सिंह, जय समता पाटी से अब्दुल बारी, फरमान मजलूम समाज पार्टी, राजपाल पीपीआई डेमोक्रेटिक, रामधन सिंह मजदूर किसान यूनियन पार्टी के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में चंदन सिंह, जहीर, दीपक कुमार और मौ. शहजाद शामिल हैं।

बताया गया है कि निर्वाचन आयोग की स्वीकृति के उपरांत 19 अपै्रल को होने वाले मतदान के लिए ईवीएम बीयू में लगने वाले बैलेट की छपाई कराई जा चुकी है। इसका नमूना भी प्रत्याशियों को भेजा गया है। इस नमूना बैलेट के सामने आने के बाद ही चंदन चौहान अपने हैंडपम्प के साथ चौथे नम्बर पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। उन्हें सपा या बसपा प्रत्याशी की ओर से कोई खतरा महसूस नहीं हो रहा है, वो किसी से डर रहे हैं तो वो है जय समता पार्टी के प्रत्याशी अब्दुल बारी, क्योंकि उनको चुनाव निशान के रूप में सिलेंडर का निशान आवंटित किया गया था और बैलेट पेपर में जो क्रम बनाया गया है, उसमें सपा के दीपक सैनी अपनी साइकिल निशान के साथ पहले, बसपा के विजेन्द्र सिंह हाथी के साथ दूसरे और अब्दुल बारी अपने चुनाव निशान सिलेंडर के साथ तीसरे नम्बर पर हैं। इसके बाद चौथे नम्बर पर रालोद प्रत्याशी चंदन सिंह चौहान अपने हैंडपम्प के साथ उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। अब इसमें लोचा ये हो गया है कि प्रत्याशी चंदन सिंह चौहान को अपने हैंडपम्प के ठीक ऊपर अब्दुल बारी के सिलेंडर में भी हैंडपम्प की नजर आ रहा है। उनकी टेंशन का यही सबसे बड़े कारण है।

इसे भी पढ़ें:  303 दुकानों की ई लॉटरी से आबकारी विभाग में हुई जमकर धनवर्षा

चंदन सिंह चौहान की ओर से राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी गई शिकायत में कहा गया है कि बैलेट पेपर में तीसरे नम्बर के प्रत्याशी अब्दुल बारी का चुनाव निशान सिलेंडर उनके नाम और निशान के ठीक ऊपर है, सिलेंडर का निशान बिल्कुल हैंडपम्प जैसा दिखाई दे रहा है, जिसके कारण 19 अपै्रल को मतदाताओं में अपनी वोट देने के दौरान निशान एक जैसा होने के कारण भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। बताया गया है कि उन्होंने सिलेंडर का निशान बदलने या प्रत्याशी का क्रमांग बदलने की मांग की है ताकि एक साथ दोनों निशान मौजूद रहने के कारण कोई भ्रमित न हो पाये। 

इसे भी पढ़ें:  स्वामी कल्याण देव ने कुरीतियों के खिलाफ शिक्षा का दीप जलायाः नायब सैनी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली में मंत्री कपिल देव ने स्वामी विवेकानंद को किया नमनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप ने किया 75 लाख से निर्मित चार सीसी सड़कों का उद्घाटन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-13 को आ रहे अखिलेश, 14 को योगी-माया बढ़ायेंगे सियासी तापमानजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »