पालिका कर्मियों में खींचतान, प्रांतीय उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के बीच हुई तू तड़ाक

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में सभासदों की शिकायतों के खिलाफ बैठक कर हड़ताल की चेतावनी के साथ चेयरपर्सन और ईओ को ज्ञापन देने के बावजूद भी कर्मचारियों का दबाव काम नहीं आ पा रहा है। अब कुछ सभासदों की शिकायत के बाद चेयरपर्सन द्वारा संगठन के मंत्री की पदोन्नति के खिलाफ ही जांच बैठा दिये जाने से संगठन में आक्रोश है तो वहीं इस मुद्दे पर कामबंद हड़ताल और ईओ एवं चेयरपर्सन के खिलाफ प्रदर्शन और घेराव के निर्णय पर संगठन दो फाड़ होता नजर आ रहा है। अपनी बात लेकर ईओ के सामने पहुंचे कर्मचारी आपस में ही भिड़ गये। यहां तक की प्रांतीय उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के बीच तो जमकर तू तड़ाक हो गई और संगठन के शाखा अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नारेबाजी भी कर दी। संगठन ने इस जांच के खिलाफ हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी ईओ को दे दी है।

नगरपालिका के वार्ड संख्या 25 के सभासद राजीव शर्मा ने पालिका में कुछ कर्मचारियों के द्वारा सेवा पुस्तिका अपने कब्जे में रखने, निर्माण विभाग के लिपिकों पर साठगांठ का आरोप लगाते हुए फर्जी एफडीआर टैण्डरों में लगाने, बॉडी वॉर्न कैमरे पालिका से गायब करने सहित अन्य शिकायत कर रखी हैं। इनको लेकर चेयरपर्सन और ईओ के साथ ही शासन और प्रशासन के स्तर से जांच कराई जा रही हैं। इन्हीं शिकायतों को लेकर पिछले दिनों स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन की बैठक प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं निर्माण विभाग के लिपिक ओमवीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई थी। इसमें सभासद राजीव शर्मा द्वारा की जा रही शिकायतों के प्रति आक्रोश जाहिर करते हुए शासनादेश के अनुसार ही शिकायत आने पर कार्यवाही की मांग चेयरपर्सन और ईओ से की गई थी। साथ ही झूठी शिकायतों पर कार्यवाही करने पर कामबंद हड़ताल की चेतावनी भी दी गई थी।

इसे भी पढ़ें:  पंजाब में बड़े अपराधी को कस्टडी से भगाने जा रहे पति-पत्नी दबोचे

सूत्रों के अनुसार अभी कर्मचारी संगठन के ज्ञापन पर उठाई गई आपत्तियों को लेकर पालिका प्रशासन द्वारा कोई निर्णय नहीं किया गया, जबकि इसी बीच कुछ सभासदों की शिकायत पर सुनवाई करते हुए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा संगठन के मंत्री और टैक्स विभाग में बीसी ;बिल कलक्टरद्ध विकास शर्मा की पदोन्नति के खिलाफ जांच के आदेश ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को दे दिये हैं। इसकी जानकारी कर्मचारियों को हुई तो उन्होंने शनिवार को रोष जताया और संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह, जिलाध्यक्ष मौहम्मद सालिम, शाखा अध्यक्ष ब्रजमोहन एवं मंत्री विकास शर्मा ने सभी कर्मचारियों के समक्ष मामला रखा और ईओ से मिलने का प्लान बनाया गया।

यहीं पर मामला दो फाड़ हो गया। दरअसल, इस प्रकरण में पहले भी कर्मचारी दो फाड़ नजर आये और शनिवार को भी कर्मचारियोें में एकजुटता का अभाव दिखा। शाखा अध्यक्ष ब्रजमोहन टैक्स के लिपिकों और बीसी को लेकर ईओ के पास पहुंचे और दूसरे विभागों के कर्मचारियों को भी आने के लिए कहा गया, लेकिन दूसरे किसी विभाग से कर्मचारी इस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा नहीं बने। बताया गया कि प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह और जिलाध्यक्ष मौहम्मद सालिम भी ईओ के कार्यालय में गये तो कर्मचारियों ने उनको भी वहीं पर बैठा लिया। ओमवीर सिंह ने ईओ के इस घेराव और विरोध प्रदर्शन से अनभिज्ञता जाहिर की तो जिलाध्यक्ष सालिम की उनके साथ वहीं पर नोकझौंक होने लगी। इसको लेकर शाखा अध्यक्ष भी सालिम के साथ भिड़ गये। बाहर आकर सालिम और ओमवीर सिंह के बीच तू तड़ाक होने लगी तो ब्रजमोहन के साथ कर्मचारियों ने संगठन के जिलाध्यक्ष के खिलाफ ही नारेबाजी शुरू कर दी। इससे साफ है कि कर्मचारी पूरी तरह से दो फाड़ हो चुके हैं। सूत्रों ने कहा कि विकास शर्मा के खिलाफ जांच आदेश देने को लेकर कर्मचारियों ने चेयरपर्सन के खिलाफ भी नारे लगाये और इस प्रकरण को उत्पीड़न बताते हुए उनका और ईओ का घेराव तथा हड़ताल करने के लिए भी चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें:  खाद्य विभाग ने गांव से शहर तक चलाया आभियान, मचा हड़कंप

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि कर्मचारी संगठन की ओर से पूर्व में शिकायतों को लेकर एक ज्ञापन दिया गया था, उसी को लेकर कर्मचारी उनसे मिलने के लिए कार्यालय आये थे। उनके सामने किसी कर्मचारी के बीच नोकझौंक नहीं हुई। सभी अपनी बात रख रहे थे। बीसी विकास शर्मा के खिलाफ चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने अवैध पदोन्नति पर कुछ सभासदों की शिकायत का उल्लेख करते हुए उनको जांच के निर्देश दिये गये हैं। उनका पत्र आज ही उनको मिला है। इस सम्बंध में कर्मचारियों ने भी उनको बताया था कि शिकायतकर्ता का नाम नहीं खोला गया है और न ही शिकायत शपथ पत्र पर है, ऐसे में जांच के आदेश देना गलत है। यही विरोध जताने कर्मचारी आये थे, उनका कहना है कि मीटिंग करने के कारण उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। ईओ ने बताया कि शिकायत में आरोप है कि विकास शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को गुमराह करते हुए बीसी के पद पर पदोन्नति पाई है। चेयरपर्सन के आदेश पर इसके लिए जांच कराई जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच की एक बैठक मोहल्ला कायस्थवाड़ा स्थित कार्यालय पर आयोजित हुई।

शाखा अध्यक्ष ब्रजमोहन ने आरोप लगाया कि चेयरपर्सन सभासदों के साथ मिलकर कर्मचारियों का उत्पीड़न इसलिए कर रही हैं कि कुछ सभासदों के खिलाफ हमने मींिटंग कर आवाज उठाई है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि किसी का भी उत्पीड़न किया गया या झूठी शिकायत पर जांच हुई तो कर्मचारी पूर्ण हड़ताल पर चले जायेंगे। वहीं इस प्रकरण के बाद कर्मचारी अब अपनी अपनी जान बचाने की चिंता में ज्यादा नजर आ रहे हैं। ईओ के सामने भी अन्य विभागों के लिपिकों का नहीं जाना यही संकेत दे रहा है। वहीं जिलाध्यक्ष के खिलाफ ही संगठन के पदाधिकारी और कर्मचारी खड़े होने से अब यह खींचतान और बढ़ने की संभावना प्रबल हो गई है। 

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  चमन ढिंगान के साथ सफाई कर्मियों ने टाउनहाल में शुरू किया धरनाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सख्ती के कारण वाल्मीकि समाज की पंचायत विफल, ज्ञापन सौंपा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बंद पड़े भट्टे पर बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल, पांच गिरफ्तारजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »