पंजाब में बड़े अपराधी को कस्टडी से भगाने जा रहे पति-पत्नी दबोचे

मुजफ्फरनगर। वाहन चैकिंग में व्यस्त पुलिस की बाइक सवार बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। यह बदमाश अपनी पत्नी के साथ एक साजिश के तहत पंजाब में पुलिस कस्टडी से अपने गिरोह के एक बड़े अपराधी को भगाने के लिए जा रहा था। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए बदमाश को घायल कर पकड़ लिया तो उसकी पत्नी को भी जंगल से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से मिर्ची पाउडर और अवैध असलाह बरामद किया गया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि रविवार सुबह थाना सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक शातिर अपराधी विवेक उर्फ गोलू यादव अपनी पत्नी पायल के साथ पंजाब में किसी बड़े अपराधी को पुलिस कस्टडी से भगाने की योजना बनाकर पूरी तैयारी के साथ जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने संधावली अंडरपास के पास चेकिंग शुरू की। कुछ ही देर में बाइक पर एक महिला और पुरुष आते नजर आये। बाइक सवार युवक ने पुलिस को देखकर कच्चे रास्ते की तरफ मुड़ गया। कुछ दूर जाकर बाइक फिसल गई और वो गिर गये। पीछे से आ रही पुलिस को देखते हुए युवती के कहने पर युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने के कारण बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। उनकी पहचान विवेक उर्फ गोलू यादव और उसकी पत्नी पायल के रूप में हुई। पुलिस ने बदमाश के पास से 32 बोर की पिस्टल, कारतूस, मिर्ची पाउडर और मोटरसाइकिल बरामद की है। सीओ सिटी ने बताया कि उक्त अपराधी किसी बड़े अपराधी को छुड़ाने की नीयत से तैयार होकर जा रहे थे। मिर्ची पाउडर भी पंजाब में बड़े अपराधी को छुड़ाने के लिए इस्तेमाल करना था।

इसे भी पढ़ें:  संतान पाने की चाहत में शिव मंदिर में दी कबूतर की बली

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया मेधावियों को सम्मानितराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पीएम मोदी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी साथ मे

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पीएम मोदी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी साथ मेजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »