पालिका के पथ प्रकाश विभाग में नहीं विद्युत पोल का रिकॉर्ड

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् का पथ प्रकाश विभाग भाजपा सभासद की शिकायत के बाद चर्चाओं में है। अब इस विभाग की आंकड़ेबाजी को लेकर नया खुलासा हुआ है। पूर्व में खरीदी गई चार हजार एलईडी लाइट के वितरण और अधिष्ठापन को लेकर अधिशासी अधिकारी द्वारा बैठाई जांच में कई सवालों में पथ प्रकाश विभाग घिरा नजर आ रहा है। विभाग के पास ऐसा कोई भी सटीक आंकड़ा नहीं है, जिसमें विभागीय अधिकारी और कर्मचारी यह बता पायें कि आखिर शहरी क्षेत्र में पथ प्रकाश के लिए कितने खम्भे लगे हुए हैं। ऐसा कोई आंकड़ा नहीं होने के बावजूद भी विभाग लगातार एलईडी लाइटों का वितरण कर रहा है। अब ईओ ने इस सम्बंध में भी प्रभारी अधिकारी पथ प्रकाश से जवाब तलब किया है। इसमें मौखिक रूप से उनको केवल यही बताया गया कि करीब 22 हजार विद्युत पोल का एक आइडिया लेकर विभाग काम कर रहा है। ऐसे में अब विभाग को विद्युत पोल की गिनती कर एक सटीक आंकड़ा जुटाने के लिए कहा गया है।

शहरी क्षेत्र में पथ प्रकाश के लिए अधिकांश स्थानों पर विद्युत विभाग के ही पोल लगे हुए हैं। इनमें मुख्य मार्गों पर कुछ स्थानों पर नगरपालिका परिषद् के द्वारा पोल्स लगाये गये हैं। रात्रि में मुख्य मार्ग और वार्ड की गलियों में रोशनी के लिए पालिका का पथ प्रकाश विभाग कार्य करता है। सीमा विस्तार के बाद पालिका में 11 गांव का क्षेत्र भी शामिल हुआ और वार्डों की संख्या 55 हो गई है। पथ प्रकाश विभाग लगातार एलईडी लाइटों की खरीद करते हुए इनका वितरण कर रहा है, लेकिन आज तक भी पालिका के पास शहरी क्षेत्र में विद्युत पोल्स का कोई सटीक आंकड़ा नहीं है। इससे पूर्व बोर्ड में 15927 विद्युत पोल्स होने का एक आइडिया लेकर विभाग काम करता रहा है, अब मौजूदा बोर्ड में सीमा विस्तार के बाद पथ प्रकाश विभाग ने अपने आइडिया से यह आंकड़ा 22 हजार विद्युत पोल कर लिया है। इसमें कोई भी अधिकारिक संख्या बल नहीं जुटाया गया है, जबकि पूर्व में एक बार विद्युत पोल का सर्वे कराया गया था। इसके बाद भी पालिका के पथ प्रकाश विभाग में कोई आंकड़ा सुरक्षित नहीं किया गया। भाजपा सभासद देवेश कौशिक की शिकायत के बाद चल रही जांच पड़ताल में यह बात सामने आने पर अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने नाराजगी जताई और उन्होंने पथ प्रकाश प्रभारी अवर अभियंता जलकल धर्मवीर सिंह को पत्र लिखकर शहरी क्षेत्र में विद्युत पोल की संख्या की जानकारी मांगी है, लेकिन अभी तक उनको कोई जवाब नहीं दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका के क्वार्टरों में बाहरी की तलाश में सत्यापन शुरू

पथ प्रकाश प्रभारी जेई धर्मवीर का कहना है कि विभागीय स्तर पर उपलब्ध आंकड़े के अनुसार करीब 22 हजार विद्युत पोल हैं, जिनको लेकर विभाग काम करता है। उन्होंने कहा कि ईओ द्वारा मांगी गई जानकारी पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जल्द ही उनको आंकड़ा उपलब्ध कराया जायेगा। वहीं ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि पथ प्रकाश विभाग के पास अभी तक शहरी क्षेत्र के विद्युत पोल का कोई संख्यात्मक सटीक आंकड़ा ही नहीं है। एक आइडिया पर ही काम किया जा रहा है। ऐसे में यह भी नहीं पता चल पायेगा कि कहां किस पोल पर कब और कितनी बार एलईडी लाइट लग चुकी है। उन्होंने विभाग से संख्यात्मक रिपोर्ट मांगी है ताकि शहरी क्षेत्र के विद्युत पोल का एक आंकड़ा हमारे सामने आ सके। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर पथ प्रकाश विभाग के कर्मियों को लगाकर शहरी क्षेत्र के विद्युत पोल का सर्वे कराते हुए उनको नम्बरिंग कराई जायेगी और एक सटीक आंकड़ा बनाकर काम किया जायेगा। इसमें ऐसे भी स्थान है, जहां पोल नहीं होने पर भी किसी के मकान की दीवार या अन्य स्थान पर भी विद्युत लाइट लगाई गई है। उन स्थानों को भी चिन्हित कर रिकार्ड में शामिल किया जायेगा। शहरी क्षेत्र के तमाम प्रकाश बिन्दुओं को एक नम्बर देकर सूचीब( करने का काम जल्द शुरू कराया जायेगा ताकि भविष्य में भी उसी नम्बर से उनकी पहचान होकर रिकार्ड सुरक्षित किया जा सके।

इसे भी पढ़ें:  सपा ने अहमदाबाद प्लेन क्रेश के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

दिन में सड़कों की लाइट जली रहने पर ईओ नाराज

मुजफ्फरनगर। शहरी क्षेत्र में मुख्य मार्गों पर पथ प्रकाश के लिए लगाई गई एलईडी और हाईमास्ट लाइट दिन में भी जली रहने पर पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पथ प्रकाश प्रभारी जेई धर्मवीर सिंह और लिपिकों राजीव वर्मा व संदीप कुमार के समक्ष नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि लाइटों को खोलने और बंद करने के लिए जो भी कर्मचारी हैं, उनके साथ सख्ती की जाये। ईओ ने बताया कि कई बार वो खुद भी देख चुकी हैं कि दिन में ही मुख्य सड़कों की लाइटें खुली रहती है और पूरे दिन जलने के कारण बिजली का दुरुपयोग हो रहा है। उनको बताया गया कि पहले मुख्य मार्गों की लाइटों का मल्टी फंक्शन कर एक मास्टर स्विच की व्यवस्था कराई गई थी, जिससे एक ही स्विच से कई लाइटों को बंद किया जाता है। उन्होंने ऐसी ही व्यवस्था करने और कर्मचारियों को संवेदनशील बनाने के साथ ही नागरिकों से भी अपील की है कि वो अपने घर और प्रतिष्ठान के सामने लगी लाइटों को दिन में बंद रखने में सहयोग प्रदान करें। 

इसे भी पढ़ें:  कॉलेज में चोरी करने घुसा था चोर, सीसीटीवी ने दिया सुबूत और फिर....

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सांसद हरेन्द्र मलिक चाहते हैं, पालिका में बनें समितियांराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पालिका की किराया नीति से किरायेदार व्यापारी असहमत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भाकियू अध्यक्ष योगेश शर्मा ने दिया इस्तीफा, संभालेंगे नई जिम्मेदारीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »