नगरपालिका के क्वार्टरों में बाहरी की तलाश में सत्यापन शुरू

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् ने अब अपनी संपत्तियों की भी सुध लेनी शुरू की है। इसमें पालिका के अधीन बने क्वार्टरों में किराया निर्धारण और उनमें पालिका कर्मचारियों या उनके परिजनों के अलावा बाहरी लोगों के काबिज होने की शिकायतों का संज्ञान लेने के बाद नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के निर्देशन में टैक्स विभाग ने भौतिक सत्यापन शुरू कराया है। एक एक क्वार्टर में निवास करने वाले परिवार का रिकार्ड जुटाया जायेगा और इसके बाद बाहरी लोगों पर पालिका अधिनियम के तहत बाजारी आधार पर किराया तय करते हुए वसूलने की तैयारी है, ताकि पालिका की आय में इजाफा किया जाये। इस दौरान अवैध रूप से निवास करने वाले परिवारों के कब्जे से क्वार्टर खाली कराने की भी तैयारी है। पहले चरण में कम्पनी बाग में बने क्वार्टरों का भौतिक सत्यापन शुरू कराया गया है। इसके बाद सभी क्वार्टरों का निरीक्षण कराने का प्लान तैयार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  बाल ठाकरे ने हिंदुत्व की रक्षा को जीवन समर्पित कियाः ललित मोहन

बता दें कि नगरपालिका परिषद् के अधीन शहरी क्षेत्र में सात स्थानों पर लगभग 150 क्वार्टर है। इनमें पालिका के अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा उनके परिजन और रिटायर्ड कर्मचारी रह रहे हैं। जो पालिका अधिनियम के अन्तर्गत कर्मचारियों पर तय किराया पालिका को चुका रहे हैं। पालिका प्रशासन को कई बार शिकायत मिली है कि कुछ क्वार्टर में बाहरी लोगों का भी अवैध कब्जा है और उनके द्वारा भी कर्मचारियों के लिए तय किराया ही दिया जा रहा है। इसके लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने टैक्स विभाग को जांच करने के निर्देश जारी किये थे। इस पर कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार ने जांच शुरू करा दी है। उन्होंने बताया कि नगरपालिका परिषद् के अधीन टाउनहाल परिसर, कम्पनी बाग परिसर में, कम्पनी बाग के पीछे, सरवट फाटक, मीनाक्षी चौक पड़ाव, रामपुरी और रुड़की चुंगी के पास पालिका के करीब 150 क्वार्टर बने हुए हैं, जिनमें पालिका के अधिकारी, कर्मचारी, रिटायर्ड कर्मचारी या उनके परिवार रह रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  सिपाही भर्ती परीक्षा: यूपी एसटीएफ ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार

शिकायत मिली है कि इनमें कुछ बाहरी लोगों के द्वारा भी अवैध रूप से कब्जा करते हुए निवास किया जा रहा है। इससे पालिका की संपत्ति पर कब्जा तो हो ही रहा है, साथ ही पालिका को राजस्व की भी हानि हो रही है। क्योंकि बाहरी लोगों के द्वारा बाजारी रेट पर किराया नहीं दिया जा रहा है। इसके लिए जांच शुरू कराई गयी है। बताया कि पहले चरण में कम्पनी बाग में बने 25 क्वार्टरों का भौतिक सत्यापन करने के लिए राजस्व निरीक्षक पारूल यादव को निर्देश दिये गये हैं। उनको बिन्दूवार तीन दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। इसके बाद सभी स्थानों पर बने क्वार्टरों का राजस्व निरीक्षकों के माध्यम से भौतिक सत्यापन कराकर रिकार्ड दुरुस्त किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जहां पर अवैध कब्जा है, उसको खाली कराया जायेगा और यदि बाहरी लोग क्वार्टरों में वैध रूप से रह रहे हैं तो उन पर बाजारी रेट के अनुसार किराया निर्धारण करते हुए वसूलने की तैयारी की जायेगी। इससे पालिका की आय में भी बढोतरी होगी और पालिका की संपत्ति से अवैध कब्जे भी हटेंगे। 

इसे भी पढ़ें:  रमजान और इस्लाम धर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, तनाव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  युवाओं को नशाखोरी और दहेज जैसी कुरीति से बचाना जरूरीः नरेश टिकैतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बाल ठाकरे ने हिंदुत्व की रक्षा को जीवन समर्पित कियाः ललित मोहन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  युवाओं को नशाखोरी और दहेज जैसी कुरीति से बचाना जरूरीः नरेश टिकैतजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »