चेयरपर्सन आवास के सामने खोद दी सड़क, भड़के सभासद

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर सोमवार को सुबह जनता दरबार लगा हुआ था, इसी बीच उनके आवास के सामने ही सड़क पर आईजीएल पाइप लाइन डालने के लिए ठेकेदार ने मजदूर लगाकर गडढ़े खोदवा दिये। यहां पहुंचे सभासदों ने जब ये देखा तो उन्होंने हाल ही में बनाई गई सड़क को खोद दिये जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कर्मचारी को वहां से भगा दिया और गडढ़ों को बंद कराया। इसकी जानकारी चेयरपर्सन को दी गई तो उन्होंने बिना अनुमति के ही सड़क खोदने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए आईजीएल कंपनी को पत्र लिखा और जवाब तलब करने के साथ ही कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी।

इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) द्वारा शहरी क्षेत्र में गैस पाइपलाइन डाली गई है। इस पाइप लाइन को डालने के लिए नगरपालिका परिषद् से अनुमति लिया जाना अनिवार्य है। आईजीएल पर लगातार ही नियमों के खिलाफ सड़कों को खोदने के आरोप लगते रहे हैं। इसमें आईजीएल द्वारा सोमवार को पटेलनगर नई मंडी स्थित पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास के समक्ष ही सड़क को खोदकर गडढे करवा दिये। यहां पर पहुंचे सभासद देवेश कौशिक और युवा भाजपा नेता विकल्प जैन ने जब यह देखा तो तब तक मजदूरों को लगाकर ठेकेदार चार पांच गहरे गडढे खोदवा चुका था। सभासदों ने मौके पर मजदूरों को हड़काया और ठेकेदार शिशिर भारद्वाज को भी मौके पर बुलवा लिया। उन्होंने सड़क खोदने की अनुमति दिखाने के लिए कहा तो ठेकेदार ने अनुमति होने से इंकार कर दिया, इसको लेकर उसको फटकार लगाते हुए तत्काल ही सभी गडढ़ों को बंद कराया और इस सम्बंध में चेयरपर्सन को भी अवगत कराया गया।

सभासद देवेश कौशिक ने बताया कि आईजीएल को नगरपालिका ने केवल 2023 तक ही पाइप लाइन बिछाने के लिए अनुमति प्रदान की थी, इसके बाद कोई अनुमति नहीं दी गई, लेकिन बिना अनुमति के ही आईजीएल द्वारा 2024 और अब 2025 में पाइप लाइन डालने के लिए शहरी क्षेत्र में सड़कों को खोदा जा रहा है। बताया कि इस सम्बंध में चेयरपर्सन को शिकायत कर कंपनी के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए मांग की गई है। ठेकेदार शिशिर भारद्वाज ने बताया कि वो आईजीएल कंपनी में लंबित लाइन के प्रकरणों का काम कर रहे हैं। उनके पास कोई अनुमति नहीं है, लेकिन यह कार्य आवश्यक होने के कारण कंपनी के कहने पर वो करा रहे थे। चेयरपर्सन आवास के समक्ष वाली साइड में करीब 100 मीटर पाइप लाइन का कार्य काफी दिनों से लंबित चल रहा है। इसी को डालने के लिए गडढे कराये गये थे, जिनको सभासदों के ऐतराज के बाद बंद करा दिया गया है। कंपनी को इससे अवगत कराया गया है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई दीपावली

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि बिना अनुमति के ही उनके आवास के समक्ष आईजीएल पाइपलाइन डालने का प्रकरण सामने आया। इसमें निर्माण विभाग के जेई कपिल कुमार को नियमानुसार कार्यवाही कराये जाने के लिए कहा गया है। साथ ही उनसे रिपोर्ट भी मांगी गई है। जहां भी कंपनी के द्वारा बिना अनुमति के सड़क निर्माण को क्षति पहंुचाई गई है। उसकी जानकारी मिलने के बाद इसके लिए कंपनी से क्षतिपूर्ति वसूलने और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी कर भाग रहे दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई दीपावलीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई दीपावली

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  दबंगों का इलाज, रोए, लंगड़ाये और मांगी माफीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »