ताजा कूड़ा हटवाने को पालिका खर्च करेगी 1.74 करोड़

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहरी क्षेत्र से रोजाना निकल रहे 234 मीट्रिक टन फ्रेश वेस्ट ;ताजा कूड़ाद्ध का निस्तारण कराना सिरदर्द बन रहा है। इस कूड़े के निस्तारण के लिए पालिका लगातार डेढ़-दो साल से प्रयास कर रही है, लेकिन शहर से निकल रहे फ्रेश वेस्ट के निस्तारण का रास्ता नहीं निकल पा रहा है। तीन बार इसके लिए निविदा भी निरस्त की जा चुकी है। अब पालिका प्रशासन ने चौथी बार में दिल्ली की एक कंपनी को ठेका दिया है। यह कंपनी छह माह में फ्रेश वेस्ट का निस्तारण करेगी, जिसके लिए पालिका द्वारा कंपनी को प्रत्येक माह के लिए 96 हजार रुपये का भुगतान किया जायेगा।

शहर के 55 वार्डों से प्रतिदिन निकल रहे करीब 234 मीट्रिक टन कूड़े के निस्तारण को लेकर पालिका प्रशासन परेशान है। इसको कंपनी एमआईटूसी के माध्यम से किदवईनगर प्लांट पर बने डम्पिंग ग्राउंड पर पहुंचाया जा रहा है। करीब दो साल से शहर से निकल रहे फ्रेश वेस्ट के निस्तारण का प्रयास लगातार किया जा रहा है। इसमें पहले पालिका ने सोलिड वेस्ट सेग्रीकेशन के लिए योजना बनाई और सेग्रीकेशन मशीन खरीदने का प्रस्ताव किया गया था। अगस्त 2023 में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आदेश के बाद 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से 500 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता की मशीन खरीदने की कवायद हुई, इसके लिए 2.36 करोड़ रुपये का व्ययानुमान बनाया गया था, यह मशीन किदवईनगर प्लांट पर स्थापित की जानी थी, लेकिन अगस्त 2023 में मुख्य सचिव के साथ हुई वीसी में पालिका के इस प्रस्ताव के खिलाफ मिले दिशा निर्देश पर डीएम ने कमेटी की बैठक में निरस्त कर दिया गया, क्योंकि मुख्य सचिव ने फ्रैश कूड़े के निस्तारण का कार्य निविदा आमंत्रित कर करने के निर्देश दिये थे।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-विकास के एजेंडे पर भाजपाई सभासद आमने-सामने

इसके बाद पालिका ने छह माह के डम्प 42120 मीट्रिक टन वेस्ट को निस्तारित करने के लिए निविदा मांगी। पालिका ने इसके लिए 3 करोड़ 79 लाख का व्ययानुमान बनाया था। जुलाई 2024 को एक ही निविदा आने के कारण इसके निरस्त कर दिया गया। इसके बाद दो बार और निविदा निरस्त हुई और चौथ्ज्ञी बार आयुषि हाईजीन एण्ड केयर प्रा. लि. की निविदा को स्वीकार कर लिया गया। इस कंपनी ने 414 रुपये मीट्रिक टन के हिसाब से फ्रैश वेस्ट का निस्तारण करने की अपनी सहमति दी। छह माह के वेस्ट के लिए कंपनी को पालिका 96 हजार रुपये प्रतिमाह का भुगतान करेगी। 1 करोड़ 74 लाख 37 हजार 680 रुपये इस पर खर्च होंगे। अब यह प्रस्ताव 30 जनवरी को प्रस्तावित पालिका बोर्ड की मीटिंग के लिए जारी एजेंडे में शामिल किया गया है। सदन की स्वीकृति मिली तो कंपनी को कार्यादेश जारी किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित, 195 रोगियों ने उठाया लाभ

ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि शहर से प्रतिदिन 234 मीट्रिक टन कूड़ा किदवईनगर पहुंचाया जा रहा है। वहां कूड़ा डम्प करने के लिए स्थान काफी कम पड़ रहा है। ऐसे में यदि फ्रैश वेस्ट के निस्तारण के लिए कदम नहीं बढ़ाया गया तो इसको उम्प करने के लिए पालिका के पास कोई भी स्थान नहीं बचेगा। इसी को दृष्टिगत रखते हुए फ्रैश वेस्ट के प्रसंस्करण, निपटान और निष्कासन के लिए यह टैण्डर कराया गया है, जो पालिका से तय व्यय अनुमान से 50 प्रतिशत से भी कम दरों पर है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR---हिंद मजदूर किसान समिति ने रामलला के लिए भेजा गुड़

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया बालाजी जयंती रूट का निरीक्षणराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पालिका चेयरपर्सन ने कूकड़ा में किया 24 लाख की ट्यूबवैल रिबोर का शुभारंभ

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मूर्ति खंडित होने से गांव घिससुखेड़ा में तनाव, पुलिस बल तैनातजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »