एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित, 195 रोगियों ने उठाया लाभ

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित किये गये निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में नेत्र रोग और साइकेट्री चिकित्सा के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवा प्रदान करते हुए यहां आये हुए करीब 195 रोगियों को उचित परामर्श के साथ उपचार प्रदान कर लाभान्वित किया। शिविर में रोगियों को निःशुल्क दवाईयों का भी वितरण किया गया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान, गाजियाबाद के सहयोग से आँखों के निःशुल्क विराट चिकित्सा शिविर के साथ ही मानसिक रोग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन प्रत्येक माह के चौथे रविवार को प्रातः 9.30 बजे से 12 बजे तक किया जा रहा है। आज शिविर का शुभारंभ एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग एवं वरिष्ठ सर्जन डॉ एस सी गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में रविवार को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के साथ ही मानसिक रोग चिकित्सा परामर्श शिविर का भी आयोजन किया गया। वरदान नेत्र चिकित्सा संस्थान, गाजियाबाद के चिकित्सकों ने नेत्र रोगियों का परीक्षण किया तो वहीं मानसिक रोग विशेषज्ञा डा. प्राची जैन (एमबीबीएस, एमडी साइकेट्री) ने रोगियों को अपनी निशुल्क सेवा प्रदान की और रोगियों का उपचार किया। विशेषज्ञों चिकित्सकों ने उचित परामर्श देने के साथ ही निःशुल्क दवाईयां भी उपलब्ध कराई। यहां पर मोतियाबिंद वाले मरीजों को आधुनिक आईओएल विधि से लेंस लगाकर आपरेशन कराने की सुविधा के साथ ही शिविर में आंखों की जांच, दवाई, आपरेशन, आना-जाना, रहना और खाना निःशुल्क प्रदान करने की व्यवस्था की गयी है। आज नेत्र शिविर में 174 नेत्र रोगियों का चिकित्सकों द्वारा परीक्षण किया गया। मोतियाबिन्द पाये जाने पर 26 रोगियों का चयन निःशुल्क आॅपरेशन के लिए हुआ।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

इसके अतिरिक्त मानसिक रोग परामर्श शिविर में साइकेट्रिक्स डा. प्राची जैन ने 21 रोगियों का उपचार करते हुए उनकी मनोदशा सुधारने को काउंसलिंग के दौरान उचित परामर्श और मार्गदर्शन के साथ निःशुल्क दवाईयां प्रदान कर सेवा दी। शिविर में वरदान सेवा संस्थान की टीम से नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. अतुल त्यागी, मणिप्रकाश त्यागी, सतीश गौड एडवोकेट, डा. अजहर हुसैन, अनिल कुमार ने सेवा दी। शिविर के आयोजन में विद्यालय के स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। रोगियों के जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने शिवभक्तों की सेवा में लगाया कांवड़ शिविर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  विद्यार्थियों ने बंद करा दिया डीएवी कॉलेज का गेट, घंटों परेशान रही पुलिसराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उपचुनाव की तैयारी शुरू, डीएम ने परखी कलक्ट्रेट में व्यवस्थाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »