MUZAFFARNAGAR-45 करोड़ के विकास कार्य कराने को पालिका ने बनाया प्लान

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् ने वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले ही 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत विकास के लिए प्राप्त हुई धनराशि को खर्च करने के लिए बड़े काम करने का प्लान बना लिया है। अब इस प्लान में प्रस्तावित कार्यों पर जिलाधिकारी की मुहर का इंतजार है। पालिका प्रशासन की ओर से करीब 45 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर इनको धरातल पर लाने के प्रयास शुरू कर दिये गये हैं। इसमें पालिका के तीन विभागों की ओर से जल निकासी, सौन्दर्यकरण, जलापूर्ति और सफाई व्यवस्था के अलावा कूड़ा निस्तारण के बड़े काम शामिल किये गये हैं।

नगरपालिका परिषद् में इन दिनों शहरी क्षेत्र के विकास का खाका खींचने का काम तेजी से चल रहा है। पालिका को 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त हुई टाइउ एवं अनटाइड ग्रांट में मिली धनराशि से करीब 45 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराने के प्रस्ताव तैयार किये गये हैं। इनमें निर्माण विभाग की ओर से करीब 18-19 करोड़ रुपये के प्रस्ताव शामिल हैं, जिनमें झांसी रानी स्मारक पार्क का सौन्दर्यकरण और नई मूर्ति की स्थापना, राजवाहा रोड नई मंडी की साइड पटरी का निर्माण, कुछ अन्य सड़क निर्माण और मुख्य रूप से शहर के करीब 20 नालों का नव निर्माण कार्य कराते हुए जल निकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य कराने की कार्ययोजना बनाई गई है।

इसे भी पढ़ें:  महिला अधिवक्ता को आपत्तिजनक मैसेज भेजे, मुकदमा दर्ज

अवर अभियंता निर्माण कपिल कुमार ने बताया कि निर्माण विभाग को करीब 20 करोड़ रुपये के प्रस्ताव तैयार किये गये हैं। इनमें मुख्य रूप से जल निकासी को सुधारने के लिए शहर के 20 छोटे बड़े नालों का निर्माण कार्य कराये जाने का प्रस्ताव शामिल है। इसके अलावा अन्य कार्य भी रखे गये हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी करीब 13 करोड़ रुपये की धनराशि के प्रस्ताव बनाये हैं। इनमें शहर से निकलने वाले फ्रेश वेस्ट का सेग्रीकेशन प्रतिदिन करने के लिए 200 टन प्रतिदिन की क्षमता से कार्य करने वाली दो ट्रामल मशीन खरीदने के साथ ही शौचालय निर्माण और अन्य निर्माण व संसाधन कार्य शामिल हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत विभाग को 12.96 करोड़ रुपये की राशि मिली है। इस पैसे से कई कार्य कराने तथा मशीनों और गाड़ियों को खरीदने के प्रस्ताव बनाये गये हैं। दो ट्रॉमल मशीन करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये से खरीदने का भी प्रस्ताव है, ताकि प्रतिदिन फ्रैश वेस्ट का निस्तारण पालिका स्तर से ही कराया जा सके। जलकल विभाग के सहायक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि 15वें वित्त में विभाग ने 12.96 करोड़ रुपये की लागत से कार्य कराने के कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव तैयार किये हैं। इनमें 55 वार्डों में 2800 मीटर नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य होगा। इसके साथ ही नए विस्तारित क्षेत्र में 10 हॉर्स पॉवर क्षमता के करीब 15 नये नलकूपों का निर्माण कार्य कराया जाना प्रस्तावित किया गया है। इससे क्षेत्र में जलापूर्ति की स्थिति में सुधार होगा। जहां पर पानी का प्रेशर निम्न है, ऐसे कुछ स्थानों पर पानी का फ्लो बढ़ाने के लिए पांच एचपी के छोटे बोरिंग कराने का कार्य भी कराया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  ओडीओपी से यूपी की अर्थव्यवस्था को मिल रही नई पहचानः कपिल देव

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि 15वें वित्त में जो भी धनराशि पालिका को प्राप्त हुई है, वो इसी वित्तीय वर्ष में 31 मार्च तक खर्च की जानी है। इसके लिए सम्बंधित विभागों से प्रस्ताव मांे गये हैं। हम अगले कुछ महीनों में जलापूर्ति, सौन्दर्यकरण, सफाई व्यवस्था के साथ ही निर्माण और विकास कार्यों में बेहतर कार्य कराने जा रहे हैं। करीब 45 करोड़ रुपये से ये कार्य कराना प्रस्तावित है। प्रस्ताव तैयार करा लिये गये हैं। अब जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में इनको प्रस्तुत किया जायेगा। उनकी स्वीकृति मिलने के बाद कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया जल्द से जल्द प्रारम्भ की जायेगी ताकि क्षेत्र की जनता को हम समय रहते इन योजनाओं से लाभान्वित कर सकें। 

इसे भी पढ़ें:  मौलाना अरशद मदनी को सांसद हरेन्द्र मलिक पेश की जीत की मिठाई

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  महिला अधिवक्ता को आपत्तिजनक मैसेज भेजे, मुकदमा दर्जराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में पुलिस कर्मियों को नए कानूनों पर प्रशिक्षण, CO अभितेष सिंह ने दी जानकारी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अम्बेडकर मूर्ति विकास योजना बहुजन समाज के लिए बड़ा सम्मान: अनिल कुमारजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »