मौलाना अरशद मदनी को सांसद हरेन्द्र मलिक पेश की जीत की मिठाई

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान के मुकाबले जीत दर्ज कराने वाले सपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद हरेन्द्र मलिक ने शनिवार को जमीयत उलमा ए हिन्द के अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी से देवबंद जाकर मुलाकात की और राजनीतिक हालातों पर चर्चा के साथ ही उनका आभार व्यक्त किया।

सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि समाजवादी पार्टी गठबन्धन से मुजफ्फरनगर लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद हरेन्द्र मलिक जीत के बाद समाज के सभी वर्गों व विभिन्न संगठन के बड़े नेताओं से मिलकर समर्थन के लिए आभार व्यक्त कर रहे हैं। इसी क्रम में सपा गठबंधन के नवनिर्वाचित सांसद हरेंन्द्र सिंह मलिक द्वारा देवबंद में जमीयत उलेमा ए हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी से मुलाकात की गई। मौलाना अरशद मदनी से मुलाकात के दौरान सपा सांसद हरेन्द्र मलिक ने उनको फूलों का एक गुलदस्ता भेंट करते हुए मिठाई पेश की ओर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार इस गुलदस्ते में अनेक प्रकार के फूलों ने एक साथ आकर इसे एक खूबसूरत जोड़ देने का काम किया है, उसी प्रकार समाज के हर वर्ग ने उनकी जीत में मिलकर भूमिका निभाई है।

सांसद हरेंन्द्र मलिक द्वारा इस जीत को हिन्दू मुस्लिम एकता व समर्थन की बड़ी जीत बताते हुए मौलाना सैयद अरशद मदनी का आभार जताया गया। हरेन्द्र मलिक का मानना है कि उनकी जीत हिन्दू-मुस्लिम एकता की मजबूती का परिचायक है। इसमें सभी ने सहयोग किया है। सभी वर्गों और समुदाय के लोगों की भागीदारी रही है। उनकी जीत सर्वसमाज को मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने उनसे चर्चा में कहा कि किसान, मजदूर और नौजवान इस वक्त बड़े संकट में है, महंगाई बेरोजगारी व बढ़ते भ्रष्टाचार ने हर जाति वर्ग के विकास को रोक दिया है। सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि इन सब मुद्दों पर संसद में मजबूती से आवाज उठाई जाकर हर जाति वर्ग के पीड़ित को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान मौ. आसिफ कुरैशी बुढ़ाना, युवा सपा नेता जुनैद रऊफ, प्रतिनिधि सलीम मलिक आदि भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  खालापार में पटाखे वाली बुलेट पुलिस पर भारी, मारपीट के बाद पुलिस से बाइक छीन फरार हो गये युवक

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  1 अगस्त से बिना फास्टैग वाहनों को देना होगा दोगुना टोलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पालिका के संविदा सफाई कर्मियों के लिए मांगा वर्दी भुगतान

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  1 अगस्त से बिना फास्टैग वाहनों को देना होगा दोगुना टोलजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »