शिक्षिका और फौजी के घर के ताले तोड़े, लाखों का माल साफ

मुजफ्फरनगर। परिषद्ीय विद्यालय की शिक्षिका एवं फौजी के मकान में अज्ञात शातिर चोरों ने धावा बोल दिया। बंद मकान के ताले तोड़कर चोर अंदर घुसे और इत्मीनान से दोनों के मकानों का सामान खुर्द बुर्द करते हुए लाखों रुपये का माल साफ कर दिया। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

जनपद मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ मजरा शाहपुर पीरपुर निवासी रीना पत्नी धर्मेन्द्र कुमार मोतला ककरौली थाना क्षेत्र के ग्राम खुजेड़ा स्थित बेसिक शिक्षा परिषद् के कम्पोजित विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है। रीना यहां पर नौकरी होने के कारण ग्राम खुजेड़ा के ही निवासी वायुसेना में तैनात शिवकुमार पुत्र शेर सिंह के मकान में किराये पर निवास करती है। शिवकुमार वायुसेना में नौकरी के कारण अपने पोस्टिंग स्थल पर ही अपने परिवार के साथ रहते हैं और गांव के मकान में ताला डाला हुआ है। इसी मकान के एक हिस्से में रीना किराये पर रह रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान अवकाश हो जाने के कारण रीना 15 जुलाई को अपने कमरे में ताला डालकर अपने गांव बहादुरगढ़ चली गई थी। इसी बीच अज्ञात चोरों ने फौजी और शिक्षिका दोनों के ही मकान को खंगाल डाला।

इसे भी पढ़ें:  संविधान को कमजोर नहीं होने देंगे सपा कार्यकर्ताः जिया चौधरी

शिक्षिका रीना ने ककरौली थाने में तहरीर देते हुए इस चोरी की घटना को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। रीना ने पुलिस को बताया कि 15 जुलाई को वो मकान की चाबी अपने पडौसी प्रमोद कुमार पुत्र राजबीर निवासी खुजेडा को देकर अपने गांव चली गयी थी। 19 जुलाई को प्रमोद कुमार ने उनको फोन पर बताया कि मकान में चोरी हो गई है। सूचना मिलने के बाद रीना तुरंत ही अपने पति धर्मेंन्द्र मोतला पुत्र सरजीत सिंह के साथ गांव खुजेड़ा पहुंची तो देखा की उसके मकान का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा हुआ था। शिक्षिका ने बताया कि जांच की तो उसके कमरे से कोई सामान चोरी नहीं किया गया था। ऊपर मकान मालिक के कमरे में जाकर देखा तो अन्दर सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी का ताला भी टूटा था। प्रमोद कुमार भी साथ थे, उन्होंने शिव कुमार को फोन कर चोरी के सम्बंध में बताया तो उन्होंने जानकारी दी कि अलमारी में ज्वैलर्स के पर्स में उनके एवं बच्चों के सोने के कुछ जेवर रखे हुए थे, देखा तो वो वहां नहीं थे। ये अज्ञात चोरों द्वारा चुराये गये। शिक्षिका की तहरीर पर ककरौली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  स्वामी कल्याण देव ने कुरीतियों के खिलाफ शिक्षा का दीप जलायाः नायब सैनी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कानपुर में एक बार फिर मिला सिलिंडरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  टैण्डरों में पूल से पालिका का इंकार, सभासदों-ठेकेदारों में चलती रही तकरार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लोकसभा सीट से प्रत्याशी आनंद गौतम का पर्चा निरस्त होने पर हंगामा, देखें फोटोजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »