संविधान को कमजोर नहीं होने देंगे सपा कार्यकर्ताः जिया चौधरी

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष जिया चौधरी की अध्यक्षता व जिला महासचिव के संचालन तथा वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में आयोजित समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में वोट बनवाने के अभियान में कार्यकर्ताओं से कमान संभालने का आह्वान किया गया।

समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही पर चलते हुए लोकतंत्र व संविधान को कमजोर करने पर तुली हुई है, इसीलिए यूपी उपचुनाव में भारी धांधली की गई है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता कमजोर नहीं होने देंगे तथा उसकी मजबूती के लिए कार्यकर्ता व्यापक संघर्ष करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से वोट बनवाने के अभियान को मजबूती से संभालने का आह्वान किया। उन्होंने सपा के पूर्व सांसद व उद्योगपति कादिर राणा के परिवार के विरु( भाजपा सरकार द्वारा बदले की भावना से मुकदमे दर्ज करके उत्पीड़न की कार्यवाही करने की निंदा की।

इसे भी पढ़ें:  21 साल बाद पालिका का क्वार्टर छोड़ने को तैयार हुए कीर्ति भूषण

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता तथा लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत से भाजपा सरकार घबराकर विधानसभा उपचुनाव में भारी धांधली करके झूठी जीत से अपनी पीठ थपथपाकर जनता को धोखा नहीं दे सकती उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मिशन 2027 में सफलता के लिए जुट जाने का आह्वान किया। समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं पर लगातार फर्जी मुकदमे व उत्पीड़न करके भाजपा सरकार कानून का मखौल उड़ा रही है। समाजवादी पार्टी इसको सहन नहीं करेगी तथा इसके विरु( व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ईंट भट्टे की दीवार ढही, दो मजदूरों की मौत

मीटिंग को मुख्य रूप से सत्यवीर त्यागी, पंडित सत्यदेव शर्मा, अकरम खान, धर्मेंद्र सिंह नीटू, पवन बंसल, अंकित शर्मा, तहसीन मंसूरी, सलीम मलिक, रमेश चंद शर्मा, इकबाल अहमद, पंकज सैनी, चौधरी मेहरबान अली, अनेश कुमार निर्वाल, बालमुकुंद ग्रेड, सचिन पाल, टीटू पाल रमन आदि ने संबोधित किया। मीटिंग में मुख्य रूप से सुधीर शर्मा, डा. इसरार अल्वी, हनीफ इदरीसी, राशिद जैदी, इमलाक प्रधान, श्याम सुंदर, सभासद हसीब राणा, विशाल शर्मा, फिरोज अख्तर, डॉ. अली शेर अंसारी, हुसैन राणा, मीर हसन, राज सिंह, दिलशाद मलिक, गजेंद्र प्रधान, संजय कुमार सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  चार अवैध कालोनियों पर चला एमडीए का बुल्डोजर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कारागार में बंद हत्यारोपी बुजुर्ग बंदी माशूक अली की मौतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कारागार में बंद हत्यारोपी बुजुर्ग बंदी माशूक अली की मौत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पेयजल पुनर्गठन योजना में जल निगम को भूमि नहीं दे रही पालिकाजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »