मुजफ्फरनगर कचहरी में आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन पर हंगामा

नामांकन में त्रुटि पर भड़के जिला बार संघ पदाधिकारी, पालिका पर बार की शक्ति कमजोर करने की साजिश का लगाया आरोप

मुजफ्फरनगर। जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किए गए आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन समारोह के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब वाटर कूलर पर अंकित नामों को लेकर जिला बार संघ के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। नामों के उल्लेख में हुई त्रुटि को लेकर बार संघ के अध्यक्ष और महासचिव ने मौके पर ही नगरपालिका परिषद की चेयरमैन के समक्ष नाराजगी जताई और इसे बार संघ के सम्मान के साथ खिलवाड़ बताते हुए गंभीर आपत्ति दर्ज कराई। इस दौरान काफी देर तक तीखी नोकझोंक और हंगामे जैसी स्थिति बनी रही।

नगरपालिका परिषद द्वारा गर्मी के मौसम में शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर आम जनता को शीतल और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आरओ वाटर कूलर स्थापित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं, वादकारियों तथा अन्य आगंतुकों की सुविधा के लिए 15वें वित्त आयोग से प्राप्त निधि के अंतर्गत स्वीकृत बजट से एक शीतल आरओ वाटर कूलर स्थापित कराया गया। सोमवार को नगरपालिका परिषद की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप इस वाटर कूलर को अधिवक्ताओं एवं आमजन को समर्पित करने के लिए जिला कचहरी पहुंचीं। उन्होंने विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, शलभ गुप्ता एडवोकेट, संजय कुमार मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी

उद्घाटन के दौरान ही जिला बार संघ के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, महासचिव सुरेन्द्र मलिक एडवोकेट तथा अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वाटर कूलर पर लगाए गए विवरण-पट्ट का अवलोकन करने के बाद कड़ा विरोध दर्ज कराया। बार संघ के पदाधिकारियों का कहना था कि चूंकि यह वाटर कूलर बार परिसर में स्थापित किया गया है, इसलिए जिला बार संघ के पदाधिकारियों का उल्लेख किया जाना चाहिए था। उनका आरोप था कि जानबूझकर बार संघ को नजरअंदाज किया गया है, जिससे अधिवक्ताओं के संगठन का अपमान हुआ है।

बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि जिला कचहरी नगरपालिका के वार्ड संख्या-10 में आती है, जहां निर्वाचित सभासद मिहिका गुप्ता हैं। इसके बावजूद शिलालेख पर सभासद के रूप में उनके पति शोभित गुप्ता का नाम अंकित किया गया है, जो नियमों के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रयासकर्ता के रूप में भी ऐसे नाम दर्ज किए गए हैं, जो पालिका की मनमानी को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि कचहरी परिसर में जनहित को ध्यान में रखते हुए वाटर कूलर स्थापित कराने की मांग व्यक्तिगत संबंधों के आधार पर नगरपालिका से की गई थी, लेकिन बार संघ के पदाधिकारियों के नामों को शामिल न करना और सभासद के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति का नाम अंकित करना गंभीर विषय है। उन्होंने इसे बार संघ की एकता और प्रभाव को कमजोर करने की साजिश करार दिया।

इसे भी पढ़ें:  जलेबी की दुकान के पास से जाते समय खौलते तेल की कड़ाही में गिरा किशोर

विवाद बढ़ता देख नगरपालिका परिषद की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने बार पदाधिकारियों की नाराजगी को गंभीरता से लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नामांकन में हुई त्रुटि किसी दुर्भावना का परिणाम नहीं, बल्कि ठेकेदार की लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने मौके पर ही संबंधित ठेकेदार को गलती सुधारने के निर्देश देते हुए कहा कि वाटर कूलर पर नया शिलापट्ट लगाकर जिला बार संघ के पदाधिकारियों के नाम भी अंकित किए जाएंगे। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की चूक दोबारा न हो, इसके लिए नगरपालिका के जलकल विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। चेयरमैन द्वारा त्रुटि सुधारने का आश्वासन दिए जाने के बाद स्थिति सामान्य हुई। हालांकि, बार संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अधिवक्ताओं के सम्मान से जुड़े किसी भी मुद्दे पर वे समझौता नहीं करेंगे और भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति होने पर आंदोलनात्मक कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उद्घाटन समारोह के दौरान हुए इस विवाद की चर्चा दिनभर कचहरी परिसर और नगर के राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में होती रही।

इसे भी पढ़ें:  आखिरकार पालिका में आकर ही माने डॉ. अतुल कुमार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  आपसी झगड़े के दौरान दोस्तों ने की थी मुकुल की गला दबाकर हत्याराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जलेबी की दुकान के पास से जाते समय खौलते तेल की कड़ाही में गिरा किशोरजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »