सीएम योगी की सौगात पाकर नुमाइश मैदान से ससुराल विदा हुईं 1017 बेटियां

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत बुधवार को जिला प्रशासन के द्वारा जिला स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन नुमाइश मैदान पर किया गया। इस दौरान जिले के नौ ब्लॉक और दस नगरीय निकायों से पात्र पाये गये 1017 परिवारों की बेटियों को सीएम योगी आदित्यनाथ की सौगात के साथ उनकी ससुराल के लिए विदाई दी गई। मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक मिथलेश पाल और पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नवयुगलों को सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया। जिला प्रशासन के लिए 35-35 हजार रुपये की धनराशि और घरेलू सामान भेंटकर करते हुए उनका विवाह सम्पन्न कराया। एक ही पंडाल में हिंदू और मुस्लिम नवयुगल शादी के जोड़े में बैठकर साम्प्रदायिक सौहार्द्र की गवाही दे रहे थे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इन नवयुगलों और परिजनों का मेजबान बनकर स्वागत किया और विवाह भोज भी दिया गया।


जिला प्रशासन के द्वारा नुमाइश मैदान पर बने पंडाल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत जिला स्तरीय विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, मीरापुर विधायक मिथलेश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और नगरपालिका परिषद् की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। डीएम उमेश मिश्रा और सीडीओ संदीप भागिया ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए इस विवाह समारोह में आये पात्र नवयुगलों और उनके परिजनों का स्वागत किया।

इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज यहां पर इन बेटियों को सीएम योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद कन्यादान के रूप में मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस योजना से गरीब परिवारों को बड़ा सबल मिला है। पैसों के अभाव में कोई बेटी विवाह से वंचित रहकर घर बैठी न रहे, यही उद्देश्य इस योजना का रहा है। इसमें किसी भी स्तर पर कोई भेदभाव सरकार नहीं कर रही है। जो पात्र है, उसका लाभ दिया जा रहा है। यहां सजाया गया यह पंडाल इस बात का गवाह है। आज ये बेटियां सरकार की इस योजना का लाभ पाकर अपने नवजीवन में प्रवेश कर रही हैं। इसमें सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग रहा है। इन पात्रों का चयन करना और उनको लाभ पहंुचाना इसके लिए पूरी पारदर्शी व्यवस्था के तहत काम हो रहा है। जो बेटियां अभी लाभ से वंचित रह गई हैं, उनको भी जल्द ही अवसर दिया जायेगा। अभी जिले में और भी शादियां योजना के तहत कराई जायेंगी।

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक ने बताया कि आज सामूहिक विवाह योजना में 1017 नवयुगलों का विवाह कराया गया। इनमें 722 हिंदू समाज से और 295 मुस्लिम समाज से पात्र चुने गये थे। इससे पहले 647 बेटियों का विवाह इस योजना के अन्तर्गत सम्पन्न कराया जा चुका है। योजना में एक बेटी को 51 हजार रुपये का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसमें 35 हजार रुपये नगद धनराशि के रूप में सहायता प्रदान की जाती है, दस हजार रुपये का सामान और एक शादी के लिए छह हजार रुपये अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च होते हैं। आज यहां उपस्थित रहे नवयुगलों को हाथों हाथ ही नगद धनराशि उपलब्ध कराई गई है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक मिथलेश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, चेयरपर्सन पालिका मीनाक्षी स्वरूप, ब्लॉक प्रमुख जानसठ नरेन्द्र चौधरी, पूर्व प्रमुख विनोद मलिक, नितिन मलिक, डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, एसडीएम अपूर्वा यादव, सीओ मंडी रूपाली राय सहित अन्य अधिकारी और जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-महिलाओं के सम्मान की खातिर रावण ने उठाई शिव की कांवड़

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मोदी-योगी की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच पहुंची मीनाक्षी स्वरूपराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  डॉ. मुखर्जी ने अपना सर्वस्व देश पर न्यौछावर कियाः श्रीचंद शर्मा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  डॉ. मुखर्जी ने अपना सर्वस्व देश पर न्यौछावर कियाः श्रीचंद शर्माजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »