किंग्स विला में हत्या करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

मुजफ्फरनगर/सहारनपुर। दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्थित किंग्स विला बैंकट हाॅल में गत बुधवार को गाजियाबाद के वसुंधरा कालोनी से आई बारात के दौरान डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में दूल्हे के दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। बदमाश मौके से फरार हो गया था। जनपद पुलिस उसको लगातार तलाश कर रही थी। वांछित बदमाश को पडौसी जनपद सहारनपुर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया है। ये हत्यारोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। बदमाश की गिरफ्तारी होने के बाद मुजफ्फरनगर से भी पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर उससे पूछताछ की है। बदमाश को उपचार के बाद मुजफ्फरनगर लाने का प्रयास भी किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया आशादीप मंदबुद्धि संस्थान का भ्रमण

बता दें कि गाजियाबाद निवासी लोकेश कुमार के पुत्र अनुभव कुमार की बारात गत बुधवार को मंसूरपुर थाना क्षेत्र के किंग्स विला बैंकट हाॅल में आई थी। इसी बीच रात करीब एक बजे डीजे पर डांस को लेकर दूल्हे के दोस्त जाट कालोनी निवासी निखिल तिवारी पुत्र अनिल तिवारी 25 वर्ष का कुछ युवकों से विवाद हो गया था। इसी बीच एक युवक ने निखिल को सीने से सटाकर गोली मार दी थी, मेरठ में उपचार के दौरान निखिल ने दम तोड़ दिया था। इस प्रकरण में मृतक के पिता अनिल ने मुकदमा दर्ज कराया था। मंसूरपुर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी कि सहारनपुर में यह हत्यारोपी पकड़ा गया। सूत्रों के अनुसार बड़गांव थानाक्षेत्र में बीती रात बेलड़ा पुलिया के समीप पुलिस बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी। पुलिस ने बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

इसे भी पढ़ें:  11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-जनमानस में स्वास्थ्य और संतुलन का जागरणः कपिल देव

पकड़ा गया बदमाश मंसूरपुर थाने में हत्या के मामले में वांछित बताया गया है। थाना प्रभारी परविंदर पाल सिंह ने बताया कि बड़गांव – देवबंद मार्ग के बेलड़ा पुलिया पर पुलिस टीम के साथ चैकिंग कर रहे थे। देवबंद की ओर से आ रहे संदिग्ध बाइक सवार को पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो बदमाश पुलिस पर फायर करते हुए गन्ने के खेत में जाकर छुप गया। पुलिस ने गन्ने के खेत का घेराव करते हुए बदमाश को आत्म समर्पण करने के लिए कहा तो बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश को बाईं टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने घायलावस्था में बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश की पहचान गौतम राठी उर्फ आजाद पुत्र अजन वीर सिंह निवासी सलेमपुर थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। गिरफ्तार बदमाश पर थाना मंसूरपुर में दर्ज हत्या के मुकदमे में वांछित है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल, तीन खोखा, एक जिन्दा कारतूस व बिना नंबर प्लेट की मोटर साईकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।

इसे भी पढ़ें:  अब वैश्विक बाजार में दस्तक देगा जिले का गुड़, ओडीओपी में मिला जीआई टैग

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने 22 मांगों को लेकर की कामबंद हड़तालराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने 22 मांगों को लेकर की कामबंद हड़ताल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किसानों के आक्रोश के सामने नहीं टिक पाई पुलिस की नाकाबंदीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »