पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया आशादीप मंदबुद्धि संस्थान का भ्रमण

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने जानसठ रोड स्थित विष्णु विहार में सामाजिक सहयोग के साथ संचालित किये जा रहे आशादीप मूक बधिर एवं मन्दबुद्धि संस्थान का भ्रमण करते हुए वहां पर अध्ययनरत विशेष बच्चों के साथ समय व्यतीत किया। उनकी शिक्षा, प्रशिक्षण और उपचार के साथ ही उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए हो रहे उपयोग और प्रयोग के बारे में जानकारी ली तथा संस्था व शिक्षकों की सराहना करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।

जानसठ रोड विष्णु विहार में मूक, बधिर एवं मंदबुद्धि बच्चों की शिक्षा-दीक्षा का कार्य सामाजिक संस्था आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान द्वारा कई वर्षों से की जा रही है। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान का भ्रमण करते हुए वहां पर विशेषता वाले बच्चों के प्रशिक्षण, शिक्षा और रहन सहन के साथ ही उनके विशेष उपचार की व्यवस्था को भी परखा। इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष इंजी. लोकेश चन्द्रा, प्रभारी उपमंत्री नरेश गुप्ता एवं रामबीर सिंह सदस्य कार्यकारणी ने संयुक्त रूप से चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का बुके एवं पुष्प माला देकर स्वागत किया।

लोकेश चन्द्रा ने इस विशेष स्कूल के बारे में विस्तार से चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को जानकारी देते हुए बताया कि इस संस्थान का शुभारम्भ उनके ससुर और वरिष्ठ सपा नेता पूर्व मंत्री स्व. चितरंजन स्वरूप द्वारा की गई थी। उनके द्वारा स्व.चितरंजन स्वरूप द्वारा स्कूल के उद्घाटन के शिलापट को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की गई। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ ही अन्य सभी अतिथियों द्वारा सभी बच्चों की कक्षा में जाकर बच्चों से वार्ता की एवं उनके द्वारा पढ़े जा रहे विषय एवं किये गये कार्य को देख कर शिक्षिकाओं व बच्चों के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। श्रीमती मीनाक्षी जी ने संस्थान के कम्प्यूटर रूम, हॉल एवं स्पीच थैरेपी की व्यवस्था को भी परखा। इस दौरान उनके द्वारा संस्थान को सभी प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ प्रदीप शर्मा, पूर्व सभासद आशु गुप्ता आदि भी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मानसिक रूप से अक्षम नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में पहली बार उग्र हुईं महिला मैम्बरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मानसिक रूप से अक्षम नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भीषण गर्मी के बीच जोशीले अंदाज में निकली भगवान परशुराम की शोभायात्राजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »