बहन को पीटने से रोका तो जीजा ने कर दी साली-साढू की धुनाई

मुजफ्फरनगर। जीजा द्वारा बहन की पिटाई करने के दौरान साली ने बीच बचाव करते हुए हस्तक्षेप किया तो जीजा ने उसके साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट कर डाली। युवती ने अपने होने वाली पति को जानकारी देकर मौके पर बुलाया तो जीजा ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसकी भी पिटाई करते हुए बाइक में तोड़फोड़ कर दी। मामले में युवती ने पुलिस से शिकायत की तो आरोपी फौजी जीजा सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  ईओ की गाड़ी, फर्जी एफडीआर पर कमिश्नर ने बैठाई जांच

थाना खतौली क्षेत्र के ग्राम शेखपुरा निवासी ललिता पुत्री गौरी शंकर ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस से शिकायत की है कि उसके फौजी जीजा ने पहले बहन को पीटा और फिर हस्तक्षेप करने के कारण उसकी व उसके होने वाली पति की भी पिटाई कर डाली। ललिता ने अपनी तहरीर में पुलिस को बताया कि उसकी बहन राधिका और उसके पति नीरज उर्फ फौजी पुत्र इलम सिंह निवासी ग्राम शेखुपरा के बीच झगड़ा हो गया था। इसमें ललिता ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया। आरोप है कि हस्तक्षेप करने पर उसके साथ फौजी जीता ने गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसकी जानकारी ललिता ने अपने होने वाली पति पियूश को दी। कुछ देर बाद पियूश भी वहां पर पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तीन दिन से लापता युवक का शव बरामद

आरोप है कि फौजी जीजा नीरज ने अपने रिश्तेदारों शुभम पुत्र हरबीर, सुमित व अमन पुत्रगण राजू के साथ मिलकर लाठी डंडों से पियूश पर हमला कर दिया और मारपीट कर घायल करने के साथ ही पियूश की बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि फौजी जीजा ने उनके झगड़े में आगे से हस्तक्षेप करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। ललिता ने पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। एसएचओ खतौली इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि झगड़े का यह मामला 26 जुलाई का है। युवती की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। 

इसे भी पढ़ें:  व्यापारी नेता संजय मिश्रा के प्रतिष्ठान पर हुई चुनावी बैठक

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का आगाज़, पहले दिन हल किया हिन्दी का प्रश्नपत्रराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  डीएम के आदेश के बाद पालिका ने भी कसी कमर, एई और एनएसए को नोटिस

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  दबंगों ने बर्बरता से मार डाला…सिर की 9 हड्डियां टूटीं…शरीर पर कई गहरे जख्म, मदद को

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »