MUZAFFARNAGAR-तीन दिन से लापता युवक का शव बरामद

मुजफ्फरनगर। तीन दिन से लापता चल रहे एक युवक का शव लावारिस अवस्था में तालाब से बरामद किया गया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

चरथावल थाना क्षेत्र में कस्बा चरथावल के मदनी स्कूल के पास तालाब में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने मौके पर जाकर ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शव की शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी चरथावल इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि कस्बा चरथावल के मौहल्ला तीरगरान से 25 वर्षीय सुजीत पुत्र ज्ञान सिंह पिछले तीन दिनों से लापता चल रहा था। आज सवेरे उसका शव मदनी स्कूल के निकट तालाब में तैरता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। परिजनों ने मौके पर शव की पहचान की। मृतक शराब पीने का आदी था। संभवतः नशे की हालत में तालाब में गिरने से उसकी मौत हुई। परिजनों ने किसी भी दुश्मनी से इंकार किया है। कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

इसे भी पढ़ें:  कानपुर में महिला से छेड़खानी करने वाला कॉन्स्टेबल सस्पेंड, पीड़िता ने बहादुरी से पकड़वाया आरोपी

नशे के तीन शातिर सौदागरों पर लगा गैंगस्टर

मुजफ्फरनगर जनपद में नशीले पदार्थ गांजा के साथ पकड़े गये तीन शातिर नशे के सौदागारों पर शहर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली नगर के थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने दर्ज कराये गये गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में बताया गया है कि सचिन उर्फ बिट्टू पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्रीन एनक्लेव चिपियाना बुजुर्ग थाना बिसरख गौतमबु(नगर और उसके गिरोह के साथी सदस्यों राहुल पुत्र योगेन्द्र निवासी लच्छेडा थाना मन्सूरपुर एवं गजेन्द्र पुत्र हरपाल निवासी लच्छेडा मन्सूरपुर द्वारा गिरोह बनाकर गांजा जैसे अवैध नशीले पदार्थ की बिक्री करते हुए आर्थिक और भौतिक लाभ हासिल किया जा रहा है। थानाध्यक्ष के अनुसार इन शातिर अपराधियों का समाज में भय व्याप्त है। इसलिए इनके खिलाफ कोई भी शिकायत करने का साहस नहीं जुटा पाता है। इनका आपराािधक इतिहास भी रहा है। एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत इन तीनों के खिलाफ मेरठ और मुजफ्फरनगर में विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। तीनों अपराधियों के खिलाफ समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR--चार साल तक दरोगा ने किया युवती संग दुष्कर्म

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण जागरूकता की अनूठी पहलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR–चार साल तक दरोगा ने किया युवती संग दुष्कर्म

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR–चार साल तक दरोगा ने किया युवती संग दुष्कर्मजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »