सियासी अखाड़े में उतरी सुम्बुल बोलीं-शिक्षा और भाईचारा हमारी प्राथमिकता

मुजफ्फरनगर। एक बड़े राजनीतिक और उद्यमी घराने की बहू के रूप में पहली बार घर की दहलीज को पार कर सियासी अखाड़े में उतरी मीरापुर सीट से सपा की प्रत्याशी सुम्बुल राणा ने कहा कि इस चुनाव में उतरने का उनका उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में कार्य करते हुए शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि चुनाव में उनके परिवार की राजनीतिक छवि का उनको पूरा लाभ मिलेगा और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों के कारण भी जनता से उनको भरपूर समर्थन मिलेगा। वो जनता के भरोसे पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र में बालिकाओं की शिक्षा के लिए वो बड़ा काम करेंगी और बालिका विद्यालय स्थापित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का वो आभार व्यक्त करती हैं कि उनको विश्वास के साथ जनता के बीच लाया गया है। वो क्षेत्र की जनता के बीच पहले भी कई बार गई हैं। वो क्षेत्र में सड़कों की स्थिति को बेहतर बनाने का कार्य करेंगी साथ ही क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनके सुख औ दुख को बांटते हुए क्षेत्रीय विकास के लिए काम किया जायेगा। उनको पूरा भरोसा है कि यह चुनाव जनता पूर्व की भांति उनके परिवार को दिये गये भरोसे और समर्थन के रूप में आशीर्वाद देकर जिताने का काम करेगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-13 विद्यालयों को डीआईओएस ने जारी किया नोटिस

दूसरी ओर बसपा के प्रत्याशी शाहनजर ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि बसपा के साथ सर्वसमाज पूरी तरह से मजबूती के साथ खड़ा है और उनके समर्थन से ही इस सीट पर उपचुनाव में बसपा जीत की ओर बढ़ रही है। हमारी पार्टी की मुखिया मायावती सर्वसमाज की नेता हैं, उनकी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए हम काफी दिनों से जनता के बीच हैं। हमारे पक्ष में लोहा-लाट समर्थन सर्वसमाज का मिल रहा है। शाहनजर ने कहा कि मीरापुर सीट का आम जन अब किसी के भी बहकावे में नहीं आयेगा, हम मिल जुलकर क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की रणनीति मजबूती से चुनाव लड़ने की है और मीरापुर जीतने के साथ ही 2027 में हमारी ही पार्टी सरकार बनाने जा रही है। हमारा गठबंधन किसी राजनीतिक स्तर पर नहीं है, बल्कि बसपा ने सामाजिक गठजोड़ पर ज्यादा ध्यान दिया है और इस चुनाव में भी हमारा गठबंधना सर्वसमाज के लोगों के साथ है। इस चुनाव में मेरा मुद्दा क्षेत्र की जनता को मान सम्मान देना है, क्योंकि अभी तक जितने भी लोग वहां से चुनाव जीते, वो जनता को ठगकर चले गये। शिक्षा और रोजगार भी हमारा मुद्दा है, गरीबों को आवास का लाभ और सड़कों की बेहतर व्यवस्था हम कराने का काम करेंगे। मीरापुर में बसपा के मुकाबले पर उन्होंने कहा कि अभी किसी से उनका कोई मुकाबला नहीं है, अभी सभी प्रत्याशी भी सामने नहीं आ पाये हैं। जब प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे, तब मुकाबले की बात होगी। 

इसे भी पढ़ें:  छपार में पशु चोर से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से हुआ घायल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-13 विद्यालयों को डीआईओएस ने जारी किया नोटिसराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  चर्चित राजवीर टीटू के खिलाफ शिक्षिका ने कराई एफआईआर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  10 साल बाद पकड़ा आसाराम बापू के रसोइये अखिल का हत्यारोपी तामराजजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »