छपार में पशु चोर से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से हुआ घायल

मुजफ्फरनगर। छपार पुलिस की चैकिंग के दौरान एक बाइक सवार शातिर बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग कर भागते हुए बदमाश को पीछा कर पुलिस ने जंगल में घेर लिया और दोनों तरफ से गालियां चली तो पुलिस की गोली लगने से ये बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल अवस्था में उसको जंगल में ही दबोच लिया और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पकड़ा गया बदमाश पांच मुकदमों में वांछित चल रहा था। पुलिस ने इस गिरफ्तारी के साथ पशु चोरी की दो घटनाओं का खुलासा किया है। मेरठ और बागपत सहित अन्य जिलों में उसके खिलाफ दस मुकदमे भी दर्ज पाये गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-देश की सबसे बड़ी काऊ सेंचुरी में मना पहला गोवर्धन पर्व

सीओ सदर देववृत वाजपेयी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना छपार इंस्पेक्टर विकास यादव के नेतृत्व में बीती रात्रि में थाना छपार पुलिस की सलार कॉलेज, छपार के पास बदमाशों से हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में पशु चोरी सहित 05 अभियोगों में वांछित 01 शातिर चोर को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ ने बताया 18 नवम्बर एवं 28 नवम्बर को अलग-अलग स्थानों से पशु चोरी की घटना की गयी थी, जिनके सम्बन्ध में थाना छपार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर बदमाशों की तलाश में टीम को लगा दिया गया था। बीती रात छपार के एनएच 58 पर सलार कॉलेज के पास चेकिंग की जा रही थी। संदिग्ध अवस्था में आते एक व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया तो जाता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने के लिए आवाज दी गयी तो नहीं रुका तथा तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति की पीछा किया गया, तो वह व्यक्ति पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगा। पुलिस ने फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें वह बदमाश घायल हो गया। बदमाश की पहचान अनीस उर्फ मस्ताना पुत्र रफीक निवासी बडका थाना बडौत, बागपत के रूप में हुई अनीस वर्तमान में समरगार्डन लिसाडी गेट मेरठ में रह रहा है। उससे पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस बरामद किये हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुधीर कुमार और सत्यप्रकाश यादव, हैड कांस्टेबल अमित कुमार और विनय तथा कांस्टेबल शिवम शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR---आईजीएल के गडढ़े बने नासूर, डीएम से मिले सभासद

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मार्निंग वॉक पर निकले शिक्षक की सड़क हादसे में मौतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  हिंदुत्व की रक्षा और जनकल्याण का संघर्ष, यही हमारा उद्देश्यः ललित मोहन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बंधन बैंक कर्मी को लूटने वाले बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल, तीन गिरफ्तारजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »