छात्राओं का कोतवाली में प्रदर्शन, हमलावरों पर मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही छात्राओं की सरे बाजार पिटाई वाली वीडियो के प्रकरण में पीड़ित छात्राओं ने अन्य सहपाठियों के साथ सोमवार को सुबह शहर कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए आरोपी हमलावरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। इस मामले में एक पीड़ित छात्रा के द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

बता दें कि रविवार की शाम शहर कोतवाली क्षेत्र में रुड़की रोड पर अंजुमन पैलेस के पास टयूशन पढ़कर वापस घर लौट रही छात्राओं के साथ कुछ लड़कों ने जबरन रोककर मारपीट की थी। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और हंगामा मच गया। इस मामले में सोमवार को पीड़ित छात्राएं अन्य सहपाठियों और परिजनों के साथ शहर कोतवाली पहुंची और हमला करने वाले लड़कों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस मामले में रामलीला टिल्ला निवासी एक पीड़ित छात्रा द्वारा शहर कोतवाली में तहरीर देते हुए पुलिस से शिकायत में बताया है कि वो अपनी छह सहेलियों और सहपाठी छात्रों के साथ रविवार की शाम करीब सात बजे टयूशन पढ़कर वापस लौट रही थी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फाइनेंस कंपनी के 28 लाख चुराने वाला मैनेजर दबोचा, 18 लाख बरामद

जब वो अंजुमन पैलेस के करीब पहंुची तो कुछ लड़कों ने उनको जबरन रोक लिया और उनके साथ गाली गलौच तथा मारपीट करने लगे, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास है। छात्रा ने बताया कि ये लड़के आते जाते उन पर भद्दे कमेंट करते हैं और रास्ता रोककर परेशान कर रहे थे। शहर कोतवाली प्रभारी अक्षय शर्मा ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर आरोपी हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों ही पक्ष नाबालिग है। हमलावर किशोरों में दो आरोपी हैं। इनमें से एक रामलीला टिल्ला तथा एक गाजावाली कच्ची सड़क का निवासी बताया गया है। इनकी तलाश में पुलिस टीम को लगा दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  ईओ प्रज्ञा सिंह की गाड़ी का अभी नहीं छूटा पीछा, सभासद ऊपर जाने को तैयार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फाइनेंस कंपनी के 28 लाख चुराने वाला मैनेजर दबोचा, 18 लाख बरामदराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फाइनेंस कंपनी के 28 लाख चुराने वाला मैनेजर दबोचा, 18 लाख बरामद

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  आठ वर्षीय बालिका की हत्या, बोरे में मिली लाशजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »