MUZAFFARNAGAR-फाइनेंस कंपनी के 28 लाख चुराने वाला मैनेजर दबोचा, 18 लाख बरामद

मुजफ्फरनगर। इंडसइंड बैंक से जुड़ी प्राइवेट फाइनेंस कंपनी भारत फाईनेन्स इन्कलुजन लिमिटेड शाखा गांधी कालोनी से 28 लाख रूपये चोरी करने के बाद फरार हुए ब्रांच क्रेडिट मैनेजर को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया जबकि वो चोरी की रकम से गाड़ी खरीदने के लिए जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गयी रकम से 18 लाख रुपये बरामद किये हैं। इस चोरी की वारदात में आरोपी के पिता और भाई भी शामिल रहे, जो फरार हो गये हैं। आरोपी ने चोरी की रकम में से 10 लाख रुपये अपने पिता और भाई को दिये हैं। आरोपी का भाई भी इसी फाइनेंस कंपनी में मैनेजर के रूप में कार्य कर रहा था।

एसएसपी अभिषेक सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नई मण्डी थाना प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा के नेतृत्व में फाइनेंस कंपनी में हुई 28 लाख रुपये की चोरी का पर्दाफाश कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गुरूवार को भारत फाईनेन्स इन्कलुजन लिमिटेड शाखा गांधी काॅलोनी से रुपये चोरी के अभियोग में वांछित ब्रांच क्रेडिट मैनेजर को पचेण्डा पुल टाईल्स की दुकान के सामने से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार ब्रांच मैनेजर के कब्जे से 18 लाख रुपये बरामद किये गये।

एसएसपी ने बताया कि गत 20 मार्च को कंपनी के जीएम सूरजवीर राणा पुत्र राजेन्द्र सिंह ने थाना नई मण्डी पुलिस को लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें बताया गया था कि गांधी काॅलोनी स्थित भारत फाईनेन्स लिमिटेड की शाखा में ब्रांच क्रेडिट मैनेजर के पद पर नियुक्त आशुतोष शर्मा पुत्र प्रदीप शर्मा निवासी मौहल्ला चैक बीबीनगर, थाना बीबीनगर, बुलन्दशहर द्वारा शाखा के चेस्ट से 28 लाख रूपये चोरी करने के बाद फरार हो गया है। इसके बाद मामले में आरोपी की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी ब्रांच मैनेजर आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इस मुकदमे में पुलिस ने धारा 411, 120बी की बढोतरी की है। इसके साथ ही इस मामले में उसके पिता प्रदीप शर्मा पुत्र देवदत्त शर्मा और भाई अंकुर शर्मा निवासी बुलन्दशहर फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी को टीम काम कर रही है।

एसएसपी ने बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी आशुतोष द्वारा बताया गया कि मैं भारत फाईनेन्स इन्क्लूजन लिमिटेड की शाखा गांधी काॅलोनी में ब्रांच क्रेडिट मैनेजर के पद पर तैनात हूं तथा मैनें अपने पिता प्रदीप शर्मा व भाई अंकुर शर्मा के साथ मिलकर शाखा से रूपये चोरी करने की योजना बनाई। अंकुर भी भारत फाईनेन्स की शाखा अमरोहा में कैशियर के पद पर कार्यरत है। आशुतोष ने 19/20 मार्च की रात्रि में गांधी काॅलोनी स्थित शाखा के चेस्ट से 28 लाख रुपये चोरी करने की घटना स्वीकार की। बताया कि चोरी करने के बाद वो रुपयों को लेकर अपने घर चला गया, जहां 10 लाख रूपये अपने पिता व भाई को दे दिये तथा शेष 18 लाख रुपयों को लेकर गाड़ी खरीदने व घूमने के लिये जा रहा था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बबलू सिहं वर्मा, उप निरीक्षक नेमपाल सिंह, हैड कांस्टेबल सुशील कुमार, रोहित तेवतिया, कांस्टेबल रोहित कुमार और कुलदीप शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  हीट वेव के बीच वाटर कूलर-प्याऊ को परखने निकलीं मोनालिसा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  खतौली चेयरमैन शाहनवाज को राहत, संभाला चार्जराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  हथियार तस्करी का सियासी गठजोड़, सामने आया एक नेता का नाम!

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  हीट वेव के बीच वाटर कूलर-प्याऊ को परखने निकलीं मोनालिसाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »