विद्यार्थियों ने बंद करा दिया डीएवी कॉलेज का गेट, घंटों परेशान रही पुलिस

मुजफ्फरनगर। कॉलेज में भ्रष्टाचार और विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान नहीं कराये जाने को लेकर आक्रोशित छात्रों ने मंगलवार को कॉलेज का मुख्य द्वार बंद करते हुए वहीं पर धरना शुरू कर दिया। कॉलेज में प्रवेश बंद करने को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस घंटों तक परेशान नहीं और प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों को समझाने बुझाने में जुटी रही। बाद में विद्यार्थियों ने अनेक मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की और चेतावनी दी कि यदि जांच नहीं कराई गई तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया इंडस्ट्रीयल एजुकेशन टूर

शहर के आर्य समाज रोड पर स्थित डीएवी डिग्री कॉलेज में अनेक मामलों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के द्वारा मुख्य द्वार बंद कर धरना दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मुख्य गेट को खुलवाने का प्रयास किया, जिसको लेकर छात्र नेताओं के साथ पुलिस कर्मियों की तीखी झड़प भी हुई। घंटों तक प्रदर्शन चला और पुलिस परेशानी के आलम में नजर आई। विद्यार्थी परिषद् के जिला संयोजक आकाश बालियान और परिषद् के नेता अर्जुन मलिक के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने मंगलवार को डीएवी डिग्री कॉलेज के मुख्य द्वार पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।

यहां विद्यार्थियों ने द्वार बंद करते हुए वहीं बैठकर धरना प्रारम्भ कर दिया। आकाश बालियान ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् अपने स्थापना काल से ही राष्ट्र एवं छात्र हित में सदैव तत्पर रहा है। उन्होंने प्रदर्शन के उपरांत एक ज्ञापन दिया, जिसमें कॉलेज प्राचार्या और प्रशासन पर भ्रष्टाचार करने के गंभीर आरोप लगाये। ज्ञापन में कहा गया कि कॉलेज में घोटाला करने के साथ ही विद्यार्थियों से अवैध वसूली की जा रही है। इसमें लैब फीस के नाम पर प्रत्येक छात्र से 2000 रुपये वसूलने का विरोध किया गया। साथ ही कहा कि इन्टरनेट फीस के नाम पर छात्रों से 7.5 लाख रुपये सलाना वसूल किये जा रहे हैं। बिजली बिल के नाम पर 17.5 लाख रुपये वसूल रहे हैं। इनकी जांच कराये जाने की मांग की गयी है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईवे पर ट्रक में घुसी अर्टिगा, चार कपड़ा व्यापारियों की मौत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  दस मार्च को शिव चौक से निकलेगी बाबा श्याम की निशान यात्राराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पालिका में अभी सुलग रही वर्क ऑर्डर प्रकरण की चिंगारी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फोन पर तलाक देकर पति ने घर से निकलवायाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »