MUZAFFARNAGAR-हाईवे पर ट्रक में घुसी अर्टिगा, चार कपड़ा व्यापारियों की मौत

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गुरूवार की अबसुबह भीषण हादसा हो गया। आगे चल रहे ट्रक में पीछे से कार की भिड़ंत होने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। चारों लोग अलीगढ़ जनपद के रहने वाले थे और कपड़े के कारोबार से जुड़े हुए थे। इस कार में सात व्यापारी सवार थे, जो आपस में दोस्त थे। पीछे बैठे तीन दोस्त व्यापारियों की जान बच गई है। घायल अवस्था में उनको मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सातों दोस्त बुधवार की रात अलीगढ़ से उत्तराखंड के औली हिल स्टेशन पर घूमने के लिए निकले थे, उनका केदारनाथ जाने का भी प्रोग्राम था। हादसे के पीछे नींच की झपकी को मुख्य कारण माना जा रहा है, क्योंकि हाईवे पर दौड़ती कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी थी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक फरार बताया गया है। हादसे के कारण मृत व्यापारियों के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर वो मुजफ्फरनगर पहुंच गये थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।

जनपद अलीगढ़ के गौणअड्डा कस्बा निवासी सात दोस्त बुधवार की रात अर्टिगा गाड़ी संख्या एचआर 30 एए 2922 में सवार होकर उत्तराखंड घूमने के लिए निकले थे, उनका औली हिल स्टेशन और केदारनाथ तथा हरिद्वार जाने का प्लान था। सातों दोस्त राहुल कौशिक, जुगल, बबलू वार्ष्णेय, विपिन उर्फ भोला, ग्रीन वार्ष्णेय, राजू और मंगेराम रेडीमेड कपड़ों का कारोबार करते हैं। जब ये दोस्त अपनी कार से गुरूवार की अल सुबह नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पचैंडा बाईपास के निकट पहुंचे तो अचानक ही अर्टिगा कार ट्रक में पीछे से जा घुसी यह दर्दनाक हादसा होते ही चीख पुकार मच गई और लोग भी कार की तरफ दौड़ पड़े, कार बुरी तरह से ट्रक के पीछे घुसकर फंस जाने के कारण घायल कार सवार भी उसमें फंस गये थे। लोगों ने घायलों को निकालने का प्रयास भी किया, लेकिन वो ज्यादा सफल नहीं हो पाये। पीछे बैठे कार सवारों को उतार लिया गया था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे नई मंडी कोतवाली की टीपीनगर पुलिस चौकी के इंचार्ज उप निरीक्षक मोहित कुमार ने अपने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर कार को ट्रक के नीचे से निकलवाने के बाद घायलों को एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार हादसे में अर्टिगा कार सवार अलीगढ़ के थाना गोंडा के गांव गौणअड्डा निवासी जुगल (28) पुत्र ललित कुमार, विपिन उर्फ भोला (30) पुत्र महेंद्र पाल, गिरिन वार्ष्णेय (42) पुत्र शिवचरण और राहुल कौशिक (38) पुत्र बृजवीर की मौत हो गई। जबकि कार में सवार तीन युवक मांगेराम, बबलू वार्ष्णेय निवासी गौणअड्डा और राजू निवासी रतनपुर खीरी थाना खैर जनपद अलीगढ़ घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। जबकि चारों मृत दोस्तों के शवों का पंचनामा भरकर पुलिस ने उनको पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया था। सभी युवक गाड़ी में सवार होकर हरिद्वार घूमने जा रहे थे। नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ मंडी रुपाली राव ने बताया कि ट्रक को छोड़ कर चालक फरार हो गया। दरोगा मोहित कुमार ने बताया कि कार आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण कार में आगे बैठे लोग और चालक बुरी तरह से फंस गये थे। जबकि पीछे की साइड बैठे तीन दोस्तों को ज्यादा चोट नहीं आई है। घायल मांगेराम ने बताया कि वो लोग बुधवार की रात उत्तराखंड घूमने और केदारनाथ के दर्शन करने के लिए निकले थे। औली और हरिद्वार में गंगा स्नान करने की योजना भी बनाई गई थी।

रात भर गाड़ी चलाई, तो सुबह सभी को नींद आ रही थी। इसी बीच शायद चालक को भी नींद आ गई और यह हादसा हो गया। जब कार ट्रक के नीचे घुसी तो तेज धमाके के कारण ही सभी की आंख खुली और चीख पुकार मच गई थी। बताया कि वो सभी रेडिमेड गारमेंट का कारोबार करते हैं और आपस में दोस्त थे। हादसे में चार दोस्तों की मौत पर उन्होंने गहरा दुख जताया और रोने लगे। वहीं पुलिस की सूचना पर व्यापारियों के परिजन भी दोपहर तक मंडी थाने पहुंच गये थे। परिजनों में भी कोहराम मचा नजर आया। सीओ नई मण्डी रूपाली राव ने घटना के सम्बंध में बताया कि गुरूवार को समय करीब 5.00 बजे नई मण्डी पुलिस को यूपी-112 के माध्यम से पचेंडा कलां बाईपास पर ट्रक तथा अर्टिगा गाड़ी में दुर्घटना होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पीआरवी, थाना प्रभारी नई मण्डी द्वारा पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जानकारी की गयी तो पाया कि अर्टिगा गाड़ी में 07 युवक सवार थे जोकि अलीगढ से औली जा रहे थे, उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे के हिस्से से टकरा गयी। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा घायलों को उपचार हेतु तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, उपचार के दौरान 04 युवकों की मृत्यु हो गयी। ट्रक को पुलिस ने मौके से कब्जे में ले लिया, लेकिन उसका चालक फरार हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  निजी अस्पताल में महिला की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया आरोप

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  अली खामेनेई की हत्या के विरोध में मुजफ्फरनगर में सड़क पर उतरे शिया सोगवारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बजरंग दल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कोर्ट के आदेश पर हुआ एसडी मार्किट का सर्वेजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »