T-20–उद्यमियों की पिच पर बराबर रहे संजीव बालियान

मुजफ्फरनगर। खतौली क्षेत्र के भैंसी गांव स्थित एक निजी स्टेडियम में मंगलवार की रात खेला गया एक टी-20 मैत्री क्रिकेट मैच हर मायने में खास रहा। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान की अगुवाई वाली टीम बालियान इलेवन और उद्योगपति भीमसेन कंसल की कप्तानी वाली टीम एमसीए इलेवन के बीच हुए इस मुकाबले ने दर्शकों को अंतिम गेंद तक बांधे रखा। अंतिम गेंद पर दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहने के कारण यह मैच टाई घोषित किया गया।

मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने जानकारी देते हुए बताया कि बालियान इलेवन और एमसीए इलेवन के बीच तीन मैचों का टूर्नामेंट फ्लड लाइट में आयोजित कराया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार को हुए मैच में भरपूर रोमांच बना नजर आया। इस अनोखे मैच में एक ओर जहां डॉ. बालियान की टीम में क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य शामिल थे, वहीं दूसरी ओर भीमसेन कंसल के साथ कई उद्योगपति और जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य मैदान में उतरे। मैच की शुरुआत टॉस से हुई, जिसमें भीम कंसल की टीम ने जीत दर्ज की और गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बालियान इलेवन की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने अच्छी साझेदारी कर टीम को संभाला। निर्धारित 20 ओवर में टीम ने 136 रन बनाए। दर्शकों के बीच टीम की रणनीति और संतुलित प्रदर्शन की सराहना होती रही।

एमसीए इलेवन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए तेज शुरुआत की, लेकिन बीच के ओवरों में विकेटों का सिलसिला बनने से मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। आखिरी ओवर में जीत के लिए 8 रन चाहिए थे और जब अंतिम गेंद फेंकी गई, तो कंसल की टीम को दो रन की जरूरत थी। बल्लेबाज ने बेहतरीन शॉट खेला लेकिन जीत के लिए रनों का जादुई आंकड़ा जुटाने में सफल नहीं रहे। मनोज पुंडीर ने बताया कि यह मैच बराबरी पर छूटने के कारण टाई रहा। मैच के दौरान स्टेडियम में फ्लड लाइट्स की चकाचौंध, दर्शकों की हूटिंग और तालियों की गूंज से माहौल बेहद उत्साहित रहा। डॉ. संजीव बालियान स्वयं मैदान में सक्रिय नजर आए और लोगों से संवाद करते हुए मैच का आनंद लिया और बेहतर प्रदर्शन भी किया। खेल समाप्ति के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को बधाई दी। भीम कंसल ने कहा कि यह मुकाबला सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा। इस आयोजन ने नेताओं और उद्योगपतियों के बीच सहयोग की भावना और खेल के प्रति उनकी रुचि को भी उजागर किया और इसके सहारे समाज में सकारात्मकता और एकता का संदेश मजबूत होता है।

इसे भी पढ़ें:  नसीरपुर प्रकरण: बड़े अफसरों संग किसान नेताओं की वार्ता बेनतीजा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पुलिस हिरासत से फरारी में सिपाही और अभियुक्त को एक साल की सश्रम सजाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेशजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »