13.67 लाख की स्ट्रीट लाइट जनता को समर्पित

मुजफ्फरनगर। कांवड यात्रा से पूर्व नगर पालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के लोगों के साथ ही यात्रा में सफर करने वाले शिव भक्तों को विकास की एक ओर सौगात देने का काम किया है। पालिका चेयरपर्सन द्वारा शहर के मीनाक्षी चौक से वहलना चौराहे तक जीटी रोड के डिवाईडर पर लगी खराब लाइटों को हटाकर उनके स्थान पर 32 नई स्ट्रीट लाइटें लगवाने के साथ ही दो स्थानों पर हाईमास्क लाइटों का लोकार्पण करते हुए 13 लाख रुपये से अधिक के इस कार्य को जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि जनता के हितों के लिए विकास की इस रफ्तार को थमने नहीं दिया जायेगा। कार्यों का लोकार्पण करने पहुंची पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का सभासदों ने स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर स्वागत करते हुए आभार भी जताया।

इसे भी पढ़ें:  ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ रोड मुख्य मार्ग के तौर पर प्रयोग किया जाता है। यहीं से ही दिल्ली, मेरठ और अन्य स्थानों के लिए शिव भक्त कांवडियों का रैला गुजरता है। यहां पर पिछले दिनों स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी थी। इसके लिए मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अन्तर्गत इन खराब लाइटों को बदलने का काम किया गया है। इस योजना में मेरठ रोड के मीनाक्षी चौक से वहलना चौराहे तक पूर्व में लगे स्ट्रीट लाइट के पोल पर खराब पड़ी लाइटों के स्थान पर 110 से 130 वॉट क्षमता की 32 नई एलईडी स्ट्रीट लाईटे लगाने के साथ ही दो स्थानों पर हाई मास्क लाइटें लगाने के कार्य का पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सभासदों के साथ लोकार्पण किया।

इसे भी पढ़ें:  पश्चिम यूपी में हाईकोर्ट बेंच और कैंसर इंस्टीट्यूट समय की जरूरतः धर्मेन्द्र मलिक

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अन्तर्गत मेरठ रोड की लाइटों को ठीक कराने का कार्य शुरू कराया गया था, जो कांवड़ यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व सम्पन्न किया जा चुका है। इसको हमने जनता को समर्पित किया है। इसमें दो स्थानों कम्पनी बाग के सामने और नुमाइश कैम्प पंजाबी कालोनी के सामने हाई मास्क लाइटों को लगवाया गया है। इसके साथ ही पूरे रूट पर 32 खराब लाइटों को नई लाइटों से परिवर्तित किया गया है। पालिका सीमा क्षेत्र में अब मदीना चौक से वहलना चौक तक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था हो चुकी है। इसका लाभ कांवड़ यात्रा में भी मिलने जा रहा है। इस दौरान नुमाइश कैम्प पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत करते हुए कार्यों की प्रशंसा भी की। स्ट्रीट लाइट प्रभारी जेई धर्मवीर सिंह ने बताया कि मुख्मयंत्री नगर सृजन योजना के अन्तर्गत इस कार्य पर करीब 13 लाख 67 हजार रुपये का बजट खर्च किया गया है। लोकार्पण के दौरान सभासद नौशाद खान, सतीश कुकरेजा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष पंकज माहेश्वरी, सभासदपति शाहिद आलम, पथ प्रकाश लिपिक गोपीचंद वर्मा व अन्य नागरिक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  शीतलहर से बचाव को क्या किया, अफसरों को एप पर देना होगा जवाब

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुख्य मार्ग पर कूड़ा डालने वाले पांच दुकानदारों को पालिका ने भेजा नोटिसराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पश्चिम यूपी में हाईकोर्ट बेंच और कैंसर इंस्टीट्यूट समय की जरूरतः धर्मेन्द्र मलिक

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  खतौली में 40 बीघा भूमि पर बन रही कालोनियों पर एमडीए ने चलाया बुलडोजरजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »