यूपी के 14 जिलों में मजबूत हुई शिवसेना शिंदेः ललित मोहन

मुजफ्फरनगर। संगठन को जनपद स्तर पर मजबूत तथा और अधिक सक्रिय करने के उद्देश्य से शिवसेना के वेस्ट यूपी उप प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने पार्टी के पुराने नेता आनंद प्रकाश गोयल को शिवसेना का मुजफ्फरनगर जिला प्रमुख और ओंकार पंडित को महानगर प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की।

प्रकाश चौक स्थित पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित सभा के दौरान इस मनोनयन का कायकर्ताओं के बीच ऐलान करने के साथ ही ललित मोहन शर्मा ने दोनों पदाधिकारियो को 15 दिन के भीतर अपनी कार्यकारिणी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिवसेना महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दिशा निर्देशों पर लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कम समय में ही पश्चिम उत्तर प्रदेश के 14 जनपदों में शिवसेना शिंदे का विस्तार किया जा चुका है और जल्द ही जनपद शिवसेना का एक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ सामूहिक हत्याकांड: अरशद छह साल पहले घर में इसलिए खोदने लगा था कब्र, पड़ोसियों के पूछने पर दिया था ये जवाब

नवनियुक्त जिला प्रमुख आनंद प्रकाश गोयल ने कहा के संगठन के विस्तार के लिए वह सक्रिय रूप से कार्य करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में हमेशा कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर क्रांतिसेना महासचिव पंडित संजीव शंकर, क्रांतिसेना जिला प्रमुख मुकेश त्यागी, प्रबु( प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, चेतन देव विश्वकर्मा, संजीव वर्मा, अमित गुप्ता, राजन वर्मा, पंडित आशीष मिश्रा, भवन मिश्रा, राजेंद्र तायल, राजेश अरोड़ा, शैलेंद्र शर्मा, हेमकुमार कुमार कश्यप आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें:  पुरबालियान में गन्ना समिति चुनाव को लेकर भाकियू-भाजपा समर्थकों में हाईटेंशन ड्रामा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  व्यापारियों ने शिव चौक पर किया प्रदर्शन, करारा जवाब देने की मांगराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पुरबालियान में गन्ना समिति चुनाव को लेकर भाकियू-भाजपा समर्थकों में हाईटेंशन ड्रामा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पुरबालियान में गन्ना समिति चुनाव को लेकर भाकियू-भाजपा समर्थकों में हाईटेंशन ड्रामाजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »