MUZAFFARNAGAR-शिव आस्था की यात्रा को विराम, अब जलाभिषेक की तैयारी

मुजफ्फरनगर। श्रावण मास की शिवरात्रि नजदीक आते ही शिवभक्तों की आस्था अपने चरम पर पहुंच गई है। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा का समापन होते ही अब पूरा जनपद भगवान शिव के जलाभिषेक की तैयारी में जुट गया है। मंगलवार को शहर की सड़कों पर आस्था की दौड़ में शामिल डाक कांवड़ियों की आहट हर-हर महादेव के जयकारों के साथ गूंजती रही। शिव भक्ति के इस विराट उत्सव ने शहर को एक अलौकिक वातावरण में परिवर्तित कर दिया, वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के मोर्चे को पूरी मुस्तैदी से संभालते हुए मंदिरों में होने वाले जलाभिषेक की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

यूपी बॉर्डर भूराहेडी चेक पोस्ट से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों पर मंगलवार को डाक कांवड़ियों की गूंज सुनाई दी। यूपी बॉर्डर से लेकर शिव चौक तक आस्था की एक अनोखी दौड़ देखने को मिली। भगवा वस्त्रों में सजे, हर-हर महादेव के जयकारों के साथ दौड़ते कांवड़ियों ने शहर को भक्ति के रंग में रंग दिया। डाक कांवड़ियों की रफ्तार और उनकी जुनून से भरी भक्ति ने न केवल राहगीरों को आकर्षित किया बल्कि पूरे शहर को शिवमय बना दिया।

हालांकि पैदल कांवड़िए इस तेज रफ्तार के माहौल में कुछ हद तक गुम होते नजर आए, लेकिन उनकी श्रद्धा में कोई कमी नहीं दिखी। गंगा जल के पात्र अपने कंधों पर लिए ये भक्त शांत भाव से अपनी मंजिल की ओर बढ़ते रहे। इस विशाल धार्मिक आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा की दृष्टि से शहर को कई सेक्टरों में विभाजित किया गया है और हर प्रमुख शिवालय की निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कई वरिष्ठ अधिकारियों ने शिव चौक, संभलहेडा पंचमुखी मंदिर, गांधी कालोनी महादेव मंदिर, और अंसारी रोड पर बोहरों के मंदिर सहित अन्य प्रमुख जलाभिषेक स्थलों का निरीक्षण किया।

इसे भी पढ़ें:  खतौली अवैध पशु परिवहन का भंडाफोड़, 7 पशु बरामद

सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। ट्रैफिक पुलिस के अतिरिक्त जवान संवेदनशील स्थानों पर तैनात किए गए हैं। महिला पुलिसकर्मियों की अलग से तैनाती की गई है ताकि महिला श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने शिवालयों के निकट शिविर लगाए हैं और नगर निकायों द्वारा साफ-सफाई व पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है। कांवड़ मेले के समापन के साथ ही अब पूरा जनपद शिवरात्रि पर होने वाले जलाभिषेक की तैयारी में जुट गया है। मंदिरों को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया जा रहा है। शिव चौक पर जलाभिषेक और भव्य भजन संध्या में भक्तों की लंबी कतारों को व्यवस्थित रखने के लिए विशेष बेरिकेडिंग की जा रही है। नगरवासियों के लिए यह समय केवल भक्ति और सेवा का नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और प्रशासनिक कुशलता का भी प्रतीक बनकर उभरा है। कांवड़ यात्रा का यह समापन एक आस्था के पर्व का विराम है, लेकिन शिवरात्रि के जलाभिषेक के रूप में अब भक्ति का चरम सामने आने वाला है। प्रशासन, आमजन और श्रद्धालुओं की सहभागिता ने इसे एक यादगार आयोजन बना दिया है। अब पूरा जनपद शिव महिमा के जलाभिषेक की पावन घड़ी की प्रतीक्षा में है।

इसे भी पढ़ें:  पीएम मोदी के विजन से संवर और निखर रहा उत्तराखंडः पुष्कर धामी

कांवड़ कंट्रोल रूम में तीन हजार से ज्यादा शिकायत, कई बिछड़ों को मिलाया

मुजफ्फरनगर। शिव चौक पर नगरपालिका परिषद् के द्वारा बनाये गये कांवड़ कंट्रोल रूम में मंगलवार की दोपहर तक तीन हजार से ज्यादा शिकायत दर्ज की गई थी। यहां खोया पाया केन्द्र के माध्यम से पुलिस और प्रशासन की टीमों ने कई बिछड़े शिव भक्तों को अपनों से मिलाने के लिए मानवीय संवेदनाओं के साथ काम किया और सफलता पाई। यहां खोया सामान और परिजन को पाकर शिव भक्त भी साधुवाद देते हुए नजर आये। कंट्रोल रूम के सहायक प्रभारी तनवीर आलम ने बताया कि कांवड़ यात्रा के प्रारम्भ से मंगलवार तक कंट्रोल रूम में 3180 शिकायतें दर्ज कराई गई। इनमें बैग, मोबाइल, पर्स, कांवड़ और साथी व परिजनों के बिछड़ने के मामले ज्यादा शामिल रहे। कांवड़ खंड़ित होने की शिकायत भी आई तो कहीं पर बेरिकेडिंग, कहीं बिजली के तार, कहीं अन्य समस्या को लेकर भी शिकायत मिली हैं। इनमें से अधिकांश का निस्तारण टीमों को लगाकर किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा कोहराम

महिला सिपाही की स्कूटी की चाबी खाई, 16 लावारिस बैग जमा

मुजफ्फरनगर। कांवड़ कंट्रोल रूम में कांवड़ मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर पुलिस को गश्त के दौरान मिले लावारिस बैग को चार दिनों से कोई लेने के लिए नहीं आया है, इस बीच इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं शिव चौक पर ड्यूटी कर रही एक महिला सिपाही की स्कूटी की चाबी खो जाने से वो परेशान नजर आई। कांवड़ कंट्रोल रूम में चार पांच दिनों से गुम बैग आ रहे हैं। मंगलवार को इनकी संख्या 16 हो गई। पुलिस का मानना है कि यह सभी बैग शिव भक्त कांवड़ियों के हैं, जो वो शिविरों और कांवड़ मार्ग पर भूल आये थे, जिनको विभिन्न स्थानों से जमा किया गया है। इनमें से कुछ बैग शिनाख्त कराने के बाद स्वामियों को सौंपे भी गई है, लेकिन 16 बैग लावारिस हैं और उनको लेने कोई नहीं आया है। इन बैग को अब शहर कोतवाली भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं शिव चौक पर ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल मेघा चौधरी की स्कूटी की चाबी भी कहीं गिरकर गुम हो गई, जिस कारण वो काफी परेशान नजर आई और सिपाही ने भी कांवड़ कंट्रोल में शिकायत दर्ज कराकर कई बार उदघोषणा भी कराई, लेकिन घंटों के प्रयास के बाद भी चाबी को पता नहीं चला। 

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सामाजिक कार्यकता की हत्या करने आए छह बदमाश गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  शराब के ठेके में लगी नकब, 100 से ज्यादा देसी की पेटियां चोरी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सामाजिक कार्यकता की हत्या करने आए छह बदमाश गिरफ्तारजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »