शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा महापुण्यः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर के द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाया गया चार दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर गुरूवार को विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान शिव भक्तों की सेवा का कार्य महापुण्य है। ऐसे में उनको दवाई और उपचार सेवा उपलब्ध कराना सबसे बेहतर है, क्योंकि उनके भोजन, चाय और नाश्ते तथा फलाहार के लिए तो अनेकानेक सेवा होती हैं, लेकिन इस यात्रा में उनको सबसे ज्यादा आवश्यकता दवाईयों की, उपचार की भी होती है। वैश्य सभा पिछले तीन दशकों से यह सेवा देकर समाज की ओर से सबसे बड़े पुण्य का कार्य कर रही है, जिसके लिए पूरा समाज ही साधुवाद का पात्र है।

वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर के द्वारा सावन मास की कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक साल शिव चौक पर कांवड़ियों की सेवा के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है। ऐसे में प्रतिदिन हजारों कांवड़ियों को इस शिविर में चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों के द्वारा सेवा प्रदान करते हुए उपचार के साथ ही उनको निःशुल्क दवाईयां भी उपलब्ध कराई जाती हैं। चार दिन पूर्व वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता कृष्णगोपाल मित्तल की अगुवाई में शिव चौक पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया था। यहां पर कांवड़ियों को हर प्रकार की दवाईयां उपलब्ध कराने के साथ ही चिकित्सा कर्मियों ने उपचार सुविधा भी प्रदान की।

यहां पर प्रतिदिन वैश्य सभा के पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर अपनी सेवा दी और धर्म लाभ कमाया। गुरूवार को इस चार दिवसीय शिविर का विराम देते हुए समापन समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में रूप में नगर पालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल और भारतीय प्रेस परिषद् के सदस्य अंकुर दुआ, भाजपा नेता पूर्व सभासद विकल्प जैन, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, महिका गुप्ता मौजूद रहे। वैश्य सभा की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शिविर में सफाई व्यवस्था में सहयोग करने पर पालिका के सफाई नायक विशाल कुमार और उनकी टीम, चिकित्सा दल के सदस्यों, भारत स्काउट एवं गाइड के बच्चों को भी प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से वैश्य सभा के अध्यक्ष कृष्णगोपाल मित्तल, जनार्धन स्वरूप गर्ग, अजय कुमार सिंघल, योगेश भगत, राकेश कंसल, शोभित गुप्ता, रजत गोयल, सौरभ मित्तल, ममता अग्रवाल, रेणू गर्ग, दिनेश बंसल, एसपी मित्तल, सुनील तायल, संजय कुमार गुप्ता, सुरेश गोयल, विपिनि गुप्ता, शिवकुमार सिंघल, संजीव गोयल, रामपाल सिंह, इंजी. अशोक अग्रवाल, शलभ गुप्ता, डा. रजत जिन्दल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नई नवेली दुल्हन का कचहरी से दिनदहाड़े अपहरण

जन्मदिन पर शिविर में कृष्ण गोपाल मित्तल को मिली सभी की बधाईयां

मुजफ्फरनगर। वैश्य सभा के अध्यक्ष और वरिष्ठ व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल का गुरूवार को जन्मदिवस भी होने के कारण शिव चौक पर सभा के चिकित्सा शिविर समापन समारोह में सभी अतिथियों और आगंतुकों ने उनको बधाई और सुख समृ(ि तथा स्वस्थ जीवन के लिए आशीष भी दिया। इसके लिए कृष्णगोपाल मित्तल ने सभी लोगों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वैश्य सभा का लगातार प्रयास है कि जरूरतमंदों और कांवड़ जैसे आयोजन में समाज की ओर से सेवा कार्यों को अधिक से अधिक किया जाये। उन्होंने शिविर के आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का भी आभार व्यक्त किया। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शेरनगर मंदिर पर हिंदू संगठनों के नेताओं का धरना, गौरव स्वरूप ने पहुंचकर दिया साथ

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शेरनगर मंदिर पर हिंदू संगठनों के नेताओं का धरना, गौरव स्वरूप ने पहुंचकर दिया साथराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में कोहरामजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »