MUZAFFARNAGAR-नई नवेली दुल्हन का कचहरी से दिनदहाड़े अपहरण

मुजफ्फरनगर। एक नई नवेली दुल्हन का कचहरी परिसर में ही दिनदहाड़े उसके पति के सामने अपहरण कर लिया गया। युवती ने एक दिन पहले ही अपने परिजनों की मर्जी के खिलाफ अपने प्रेमी के साथ सात फेरे लेकर विवाह रचाया था और अपने इसी प्रेम विवाह पर कानूनी मुहर लगवाने के लिए वो पति के साथ कचहरी में आई थी, जहां पर उसके जीजा ने अपनी सास और दूसरे रिश्तेदारों के साथ मिलकर पति के सामने ही उसका अपहरण कर लिया और अपने साथ ले जाने के बाद बंधक बना लिया। पति की पुलिस ने नहीं सुनी तो एसएसपी से शिकायत की और फिर पुलिस हरकत में आई तथा मुकदमा दर्ज कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आये दिन धरनों से तंग आये उद्योगपतियों में आक्रोश

नई मंडी थाना क्षेत्र के शिवनगर कूकड़ा निवासी विक्की कुमार पुत्र ब्रह्मपाल ने एसएसपी अभिषेक सिंह से मिलकर अपनी पीड़ा बताई। विक्की ने पुलिस कप्तान से की गई शिकायत में बताया कि गाजियाबाद जनपद के भैंसाना के वार्ड संख्या 3 में रहने वाली मनीषा पुत्री ब्रजपाल के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। मनीषा के परिजन उनकी शादी के खिलाफ थे। जबकि मनीषा और वो दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं और दोनों बालिग हैं। मनीषा ने अपनी मर्जी से उसके साथ साथी करने की रजामंदी जताई तो 30 मई को आर्य समाज वैदिक विवाह संस्कार ट्रस्ट के मुख्यालय अकबरपुर ब्रह्मपुर गाजियाबाद में उन दोनों ने वैदिक रीति रिवाज के साथ विवाह कर लिया। इससे मनीषा के परिजन नाराज हो गये।

इसे भी पढ़ें:  बागपत प्रेम प्रसंग हत्या: युवती की गोली मारकर हत्या, युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विक्की ने बताया कि वो अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ 31 मई को मुजफ्फरनगर कचहरी विवाह पंजीकरण के लिए आया था। इसी बीच मनीषा का जीजा सोनू और उसकी माता राजेश्वरी कुछ रिश्तेदारों के साथ कचहरी आ गये। आते ही विक्की और मनीषा को दबोच लिया गया। आरोप है कि गाली गालौच करते हुए मारपीट भी की गई। धमकी देते हुए आरोपियों ने उसकी पत्नी मनीषा को जबरदस्ती ई रिक्शा में डालकर ले गये और मनीषा व विक्की को हत्या की धमकी दी गई। विक्की ने मनीषा की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए एसएसपी से मामले में कार्यवाही करते हुए उसकी पत्नी को बरामद कराने की मांग की है। विक्की ने बताया कि मनीषा को उसके जीजा ने बंधक बनाकर रखा हुआ है। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइन थाने में पुलिस ने मनीषा के अपहरण, बंधक बनाने और मारपीट व धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर में अवैध क्लिनिक चलाते पकड़े गए मुजफ्फरनगर के सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने दी राहतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  जनता मोदी के साथ, फिर जीतेंगे विश्वासः कपिल देव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बागपत प्रेम प्रसंग हत्या: युवती की गोली मारकर हत्या, युवक ने फांसी लगाकर दी जानजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »