MUZAFFARNAGAR-सपा विधायक पंकज मलिक पर गुपचुप मुकदमा दर्ज, राकेश शर्मा को भी लपेटा

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा के खिलाफ गंभीर आरोप में पुलिस ने जिले के एक थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया। उसकी विवेचना भी शुरू कर दी गई और मजे की बात यह है कि इसकी किसी को कानों कान खबर तक भी नहीं लगी। सपा विधायक और नेता पर यह मुकदमा थाने के ही एक उप निरीक्षक की जुबानी सूचना पर दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस गुपचुप तरीके से जांच और कागजी कार्यवाही में जुटी हुई है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ विधायक पंकज मलिक

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ विधायक पंकज मलिक

समाजवादी पार्टी के चरथावल विधानसभा क्षेत्र से विधायक पंकज मलिक के पिता पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव हैं। वो वर्तमान में मुजफ्फरनगर संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन में सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। उनके विधायक पुत्र पंकज मलिक भी उनके चुनाव प्रचार में जुटे हैं। हरेन्द्र मलिक का मुकाबला इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री डाॅ. संजीव बालियान से ही माना जा रहा है।

ऐसे में दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच जुबानी जंग तो खूब चल ही रही है, अब सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक के विधायक पुत्र पंकज मलिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की खबर है। हालांकि अभी इसकी किसी को कानों कान भनक नहीं लगी और जिले के एक थाने में पंकज मलिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो जाने के साथ ही जांच भी शुरू कर दी गई है। विधायक पंकज मलिक के साथ पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा को भी इस मुकदमे में लपेटा गया है। थाने के दरोगा ने जुबानी शिकायत करते हुए यह एफआईआर दर्ज कराई है। इसके लिए कोई तहरीर नहीं दी गयी है।

बता दें कि राकेश शर्मा का पिछले दिनों एसएसपी अभिषेक सिंह के साथ युवा ब्राह्मण नेता बिट्टू शर्मा की सड़क हादसे में मौत के कारण एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर विवाद हो गया था। हालांकि एसएसपी ने सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर इस विवाद को सुलझा लिया था, लेकन अब राकेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के कारण इस विवाद को लेकर भी शक जाहिर किया जा रहा है। राकेश शर्मा शहर विधानसभा से बसपा के टिकट पर और उनकी पत्नी नगरपालिका चेयरमैन पद के लिए सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। विधायक पंकज मलिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने को लेकर जब उनके पिता पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक से नयन जागृति संवाददाता ने मालूमात करनी चाही तो उन्होंने कहा कि उनको ऐसे किसी मुकदमे की जानकारी नहीं है, अगर एफआईआर दर्ज हुई है तो वो अपने अधिवक्ता के सहारे इसके बारे में जानकारी जुटाने का काम करेंगे। 

इसे भी पढ़ें:  दो पूर्व चेयरमैनों के कार्यकाल की कमाई को होगा ऑडिट

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  नया गांव मीरापुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापितराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  नया गांव मीरापुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  नया गांव मीरापुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापितजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »