दो पूर्व चेयरमैनों के कार्यकाल की कमाई को होगा ऑडिट

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में शासन के आदेश पर दो पूर्व चेयरमैनों के कार्यकाल में पालिका को हुई आय के लिए स्पेशल ऑडिट कराए जाने के आदेश को लेकर नई हलचल मची नजर आ रही है। इसमें सहारनपुर से आई विशेष टीम ने ईओ से मुलाकात कर उनको शासन के आदेश उपलब्ध कराते हुए ऑडिट के लिए सम्बंधित विभागों से रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए कहा है। ईओ ने इसके लिए टीम से 15 दिन का समय मांगा है। इसके बाद ही ऑडिट कार्य प्रारम्भ किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  साइबर ठगी की शिकायत महिला के पुलिस ने वापस कराये 5.25 लाख रुपये

बताया गया है कि शासन में हुई शिकायतों के बाद अब एक बार फिर से नगरपालिका परिषद् में स्पेशल ऑडिट का कार्य शुरू होने जा रहा है। इस बार दो पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल और अंजू अग्रवाल के कार्यकाल में पालिका को विभिन्न मदों में होने वाली आय के तमाम रिकॉर्ड खंगाले जायेंगे। इसके लिए एडी लेखा सहारनपुर के आदेश पर गठित दो सदस्यीय विशेष टीम ने गुरूवार को पालिका पहुंचकर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात करते हुए शासन के आदेशों की जानकारी दी और इस स्पेशल ऑडिट के लिए उनसे सम्बंधित विभागों से आय के सभी रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़ें:  गांव में रची साजिश, शहर में खुलवाया बैंक खाता और दिल्ली में चलाई ठगी की दुकान

यह टीम वित्तीय वर्ष 2014, 2015 के साथ ही वित्तीय वर्ष 2017 से 2022 तक पालिका के द्वारा गृहकर, जलकर, जल मूल्य, पार्किंग एवं अन्य ठेकों, सम्पत्ति हस्तांतरण, सम्पत्ति किराया सहित अन्य मदों में की गई आय का ऑडिट करने का काम करेगी। बताया गया कि टीम द्वारा लोकायुक्त को हुई शिकायत में पालिका के कई लिपिकों की भी ऑडिट जांच करेंगी। ईओ डॉ. प्रज्ञा ने बताया कि एडी लेखा सहारनपुर से दो सदस्यीय टीम को पालिका में विशेष ऑडिट के लिए नामित किया गया है। टीम के अधिकारियों ने उनसे आज मुलाकात की और सम्बंधित वित्तीय वर्षों में पालिका के द्वारा अर्जित की गई आय के रिकॉर्ड मांगे हैं। इसके लिए कर निर्धारण अधिकारी को आदेशित कर दिया गया है कि टीम को वो करीब 15 दिन के भीतर सम्बंधित वर्षों की आय से जुड़े दस्तावेज और पत्रावलियां उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था करें। 

इसे भी पढ़ें:  कृष्ण गोपाल मित्तल ने कावड़ शिविर में सेवा करने वाले बच्चों को किया सम्मानित

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कृष्ण गोपाल मित्तल ने कावड़ शिविर में सेवा करने वाले बच्चों को किया सम्मानितराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पत्नी ने किया रेलकर्मी का कत्ल… 17 अप्रैल 2024 में किया था प्रेम विवाह

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »