रालोद विधायक राजपाल और मदन भैया का बढ़ा कद

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के दो विधायकों का यूपी सरकार में कद बढ़ा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा सरकार को परामर्श देने वाली 30 समितियों के साथ ही 18 प्रमुख समितियों का गठन कर दिया है। प्रत्येक समिति में 16 सदस्य बनाये गये हैं। इसमें रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान और पार्टी के दूसरे विधायक मदन भैया को भी समितियों में सदस्य नामित किया गया है।

प्रदेश में सरकार का कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए विधानसभा की समितियों का गठन कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए इन समितियों का गठन किया है। इसमें सरकार को परामर्श देने के लिए 30 समितियों का भी गठन शामिल हैं। रालोद विधान मंडल के नेता बुढ़ाना सीट से विधायक राजपाल बालियान को मंत्री परामर्श समिति और खतौली सीट से रालोद विधायक मदन भैया को आबकारी स्थाई समिति में सदस्य नामित किया गया है। रालोद भाजपा के साथ गठबंधन में है और केन्द्र व यूपी सरकार में रालोद कोेटे से मंत्री भी बनाये गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  एमबीबीएस छात्रा की मौत की गुत्थी सुलझाने को डॉक्टरों के बयान लेगी पुलिस

विधायक राजपाल बालियान अपने शुरुआती दिनों में किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के करीबी सहयोगी और भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता थे। राजपाल बालियान पहली बार 1996 में भारतीय किसान यूनियन के समर्थन से खतौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन मंत्री सुधीर कुमार बालियान को 37,790 मतों से हराया था। वे 2002 के अगले चुनाव में उसी सीट से दोबारा विधायक चुने गए, उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रमोद त्यागी को 28,171 मतों के अंतर से हराया। 2007 के चुनाव में वे बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार योगराज सिंह से 16,021 वोटों से हार गए थे। 5 साल बाद 2012 में वे फिर समाजवादी पार्टी के नवाजिश आलम खान से 10,000 वोटों से बुढ़ाना सीट पर हुए चुनाव में हार गए। 2017 के चुनाव में पार्टी प्रमुख अजित सिंह ने उन्हें टिकट देने से मना कर दिया, लेकिन 2022 में उन्हें फिर से रालोद मुखिया जयंत चौधरी की ओर से बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिल गया। इस बार उन्होंने भाजपा के तेजतर्रार नेता और सीटिंग विधायक उमेश मलिक को 28,310 वोटों से हराकर भारी अंतर से जीत हासिल की। मदन भैया को जयंत चौधरी ने सपा और रालोद गठबंधन में खतौली उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया और उनके द्वारा इस सीट से विधायक रहे विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी को पराजित कर जीत हासिल की। 

इसे भी पढ़ें:  साइड के विवाद में कार सवार सहित भाजपा नेता की पिटाई

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एसपी क्राइम ने पुलिसकर्मियों को पढ़ाया चुनावी ड्यूटी का पाठराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कोहरे के बीच एसडी डिग्री कॉलेज के मैदान पहुंचे मंत्री कपिल देव, सुनी खिलाड़ियों की बात

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  नए साल के पहले दिन दो परिवारों पर टूटा कहर, हादसे में दो दोस्तों की मौतजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »